बुलंदशहर : ज्वैलरी शोरूम में सोना निगल गई महिला…सीसीटीवी ने खोला राज
बुलंदशहर । जिले के एक ज्वैलरी शोरुम में लगे सीसीटीवी कैमरे ऐसी घटना कैद हो गई। जिसे देखकर लोगों के होश उड़ गए। बता दें कि शोरुम में दो महिलाएं सोना खरीदने के बहाने आई थीं। फिर शोरूम में सोना चोरी करते सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गईं। शोरूम मालिक को पता चलते ही उसने …
बुलंदशहर । जिले के एक ज्वैलरी शोरुम में लगे सीसीटीवी कैमरे ऐसी घटना कैद हो गई। जिसे देखकर लोगों के होश उड़ गए। बता दें कि शोरुम में दो महिलाएं सोना खरीदने के बहाने आई थीं। फिर शोरूम में सोना चोरी करते सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गईं। शोरूम मालिक को पता चलते ही उसने पुलिस को सूचना दी।
बता दें कि रिश्तेदारों के साथ सोना खरीदने गई महिला ने दो बालियां चुरा ली और फिर उसे निगल लिया। इस घटना से पर्दा तब हटा जब सुनार ने बालियों को तोला और सोने का वजन कम निकला। इसके बाद सुनार ने फौरन सीसीटीवी फुटेज खंगालनी शुरू की। बता दें कि इस फुटेज में महिला सोने की दो बालियों को मुंह में डालती कैद हो गई।
इस राज से पर्दा हटते ही सुनार ने महिला का मुंह खुलवाया। इससे पहले की बालियां मुंह में दिखाई देती महिला ने दोनों बालियों को निगल लिया था। इसके बाद सुनार ने पुलिस बुलाकर महिला को पकड़वाने की बात कही, तो महिला ने जुर्म स्वीकार करते हुए दोनों बालियों का भुगतान किया। तब जाकर मामला निपट सका।
इस सम्बन्ध में एसएसपी श्लोक कुमार ने सभी ज्वेलरी व्यापारियों से महिला चोरों से सावधान रहने की अपील की है। इसके अलावा प्रतिष्ठानों में सीसीटीवी कैमरे लगाने को भी कहा है, ताकि कोई घटना होने की स्थिति में जांच में मदद मिल सके।
यह भी पढ़ें-:- बरेली: सेटेलाइट पर महिला चोरों के निशाने पर यात्री! नकदी और गहने चोरी, दो को दबोचा
