बहराइच : महाराष्ट्र के राज्यपाल को पद से हटाने की मांग, राष्ट्रपति को मौर्य समाज ने भेजा ज्ञापन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार । प्रगतिशील विश्व मौर्य परिषद अखंड भारत ने फुले दम्पति के बाल विवाह पर आपत्तिजनक व अभद्र टिप्पणी महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के द्वारा किए जाने के विरोध मे प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष कुमार मौर्य के नेतृत्व मे राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा। सभी ने राज्यपाल को पद …

बहराइच, अमृत विचार । प्रगतिशील विश्व मौर्य परिषद अखंड भारत ने फुले दम्पति के बाल विवाह पर आपत्तिजनक व अभद्र टिप्पणी महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के द्वारा किए जाने के विरोध मे प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष कुमार मौर्य के नेतृत्व मे राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा। सभी ने राज्यपाल को पद मुक्त करने व उन्हें देश से माफी मांगने की मांग की।

प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष कुमार मौर्य ने बताया कि ज्योतिबा राव फुले व माता सावित्री बाई फुले ने महिलाओ के शिक्षा के लिए बहुत ही संघर्ष किया है। सावित्री बाई फुले देश की पहली महिला शिक्षिका होने के साथ-साथ समाज के वंचित तबके ख़ासकर स्त्रियों और सर्व समाज के अधिकारों के लिए संघर्ष करने के लिए हमेशा याद की जाती है।

फुले दम्पति के शिक्षा के योगदान से बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ता है। ऐसे फुले दम्पति पर महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के द्वारा बाल विवाह पर आपत्तिजनक व अभद्र टिप्पणी किया है। प्रगतिशील विश्व मौर्य परिषद अखंड भारत मांग करती है कि महाराष्ट्र के महामहिम राज्यपाल माता सावित्री बाई फुले पर आपत्तिजनक व अभद्र टिप्पणी करने पर देश से माफ़ी मांगे तथा उनको पद मुक्त किया जाय।

इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष हरिनाम सिंह कुशवाहा देवीपाटन मंडल प्रभारी लोकेश कुमार मौर्य जिला मंत्री अतिरिक्त सोशल मीडिया प्रभारी उ०प्र० मनीष मौर्य मधुर, जिला वरिष्ठ महासचिव अयोध्या प्रसाद मौर्य , जिला सचिव आलोक कुमार मौर्य, जिला संगठन मंत्री दिलीप कुमार मौर्य, तहसील सदर अध्यक्ष शिव कुमार मौर्य , महसी ब्लॉक अध्यक्ष मनीष कुमार मौर्य, जिला कार्यकारिणी सदस्य, मनोज कुमार मौर्य ब्लॉक उपाध्यक्ष महसी अनुराग मौर्य, अमित मौर्य ,महेंद्र मौर्य, संदीप मौर्य, राजू मौर्य मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें –हल्द्वानी: शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे को दिया उत्तराखंड आने का निमंत्रण

संबंधित समाचार