गुजरात विधानसभा चुनाव: केजरीवाल ने खेला आदिवासी कार्ड, किए ये ऐलान, कहा- BJP-Congress का ILU-ILU खत्म होगा
वडोदरा। गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आदिवासी कार्ड खेल दिया है। गुजरात में ‘आप’ की सरकार बनने पर मुफ्त बिजली और सबको रोजगार का वादा कर चुके केजरीवाल ने आदिवासी समाज के लिए 6 ऐलान किए हैं। उन्होंने आदिवासियों के लिए पेसा …
वडोदरा। गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आदिवासी कार्ड खेल दिया है। गुजरात में ‘आप’ की सरकार बनने पर मुफ्त बिजली और सबको रोजगार का वादा कर चुके केजरीवाल ने आदिवासी समाज के लिए 6 ऐलान किए हैं। उन्होंने आदिवासियों के लिए पेसा कानून को पूरी तरह लागू करने, ट्राइबल अडवाइजरी कमेटी के चेयरमैन को आदिवासी समाज के किसी व्यक्ति को बनाने से लेकर हर गांव में स्कूल, मुफ्त इलाज, घर, सड़क और कास्ट सर्टिफिकेट की प्रक्रिया को आसान बनाने के वादे किए हैं। गुजरात की कुल आबादी में आदिवासियों की करीब 14.8 फीसदी हिस्सेदारी है और 27 सीटें अनूसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं।
BJP ने दोस्तों के ₹ 10 LAKH CRORE माफ़ किए हैं।
इसकी जांच हो- जिनके LOAN माफ़ हुए हैं उन्होंने BJP को कितना चंदा दिया।
-CM @ArvindKejriwal pic.twitter.com/FIEKzWygqa
— AAP (@AamAadmiParty) August 7, 2022
दो दिन के दौरे पर शनिवार को गुजरात पहुंचे अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेस में कहा, पंजाब में पिछले हफ्ते 25 लाख परिवारों के बिजली बिल ज़ीरो आए हैं। 1 सितंबर तक 26 लाख और परिवारों के बिल ज़ीरो आएंगे। दिल्ली में कई साल से बिल ज़ीरो आ रहे हैं। गुजरात में भी अगर हमें मौका मिलेगा तो यहां भी बिजली के बिल ज़ीरो आएंगे।
केजरीवाल ने कहा, जैसे दिल्ली में रोज़गार दिए वैसे ही गुजरात के हर बेरोज़गार युवा को रोज़गार देंगे, जब तक रोज़गार नहीं मिल जाता तब तक हर महीने 3,000 रुपये बेरोज़गारी भत्ता देंगे। 10 लाख सरकारी नौकरियां तैयार करेंगे। पेपर लीक के खिलाफ सख़्त क़ानून बनाएंगे।
ये भी पढ़ें : उप-राष्ट्रपति चुनाव हारने पर विपक्षी दलों पर जमकर बरसीं मार्गरेट अल्वा, कही ये बात
Gujarat के आदिवासी समाज को @ArvindKejriwal की Guarantee:
1️⃣5th Schedule, PESA क़ानून लागू, TAC Chairman आदिवासी होगा
2️⃣हर आदिवासी इलाक़े में School
3️⃣आदिवासी इलाक़ों में Mohalla Clinic/Hospital
4️⃣Caste Certificate लेना करेंगे आसान
5️⃣बेघर आदिवासी को घर
6️⃣आदिवासी इलाक़ों में सड़क pic.twitter.com/dSxklEYPuM— AAP (@AamAadmiParty) August 7, 2022
Gujarat में BJP के Survey में दिखी AAP की लोकप्रियता!
इन्होंने लोगों से पूछा कि केजरीवाल Free शिक्षा,स्वास्थ्य, बिजली दे रहा है, होना चाहिए?
➡️99% लोगों ने कहा Free शिक्षा होनी चाहिए
➡️97% लोगों ने कहा Free इलाज होना चाहिए
➡️91% ने कहा Free बिजली होनी चाहिए—CM @ArvindKejriwal pic.twitter.com/JP7PxFNnGF
— AAP (@AamAadmiParty) August 7, 2022
Gujarat का चुनाव AAP और BJP के बीच होगा।
गुजरात Congress का गुजरात BJP में विलय होने जा रहा है।
BJP-Congress का ILU-ILU? ख़त्म होगा।
एक तरफ़ BJP के “27 साल का कुशासन” तो दूसरी तरफ़ AAP की “नई राजनीति” है।
-CM @ArvindKejriwal pic.twitter.com/himHcIgEvA
— AAP (@AamAadmiParty) August 7, 2022
