7 अगस्त: जानिए अतीत के पन्नों में दर्ज आज की तारीख का इतिहास

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। नोबेल पुरस्कार विजेता गुरुदेव रबीन्द्रनाथ टैगोर का निधन 7 अगस्त, 1941 में हुआ था। वे ऐसे मानवतावादी विचारक थे, जिन्‍होंने साहित्य, संगीत, कला और शिक्षा जैसे क्षेत्रों में अपनी अनूठी प्रतिभा का परिचय दिया। इसके अलावा गीत श्रीराम सेठी ने 1985 में आज ही के दिन विश्व अमेच्योर बिलियर्ड्स चैंपियनशिप में आस्ट्रेलिया के …

नई दिल्ली। नोबेल पुरस्कार विजेता गुरुदेव रबीन्द्रनाथ टैगोर का निधन 7 अगस्त, 1941 में हुआ था। वे ऐसे मानवतावादी विचारक थे, जिन्‍होंने साहित्य, संगीत, कला और शिक्षा जैसे क्षेत्रों में अपनी अनूठी प्रतिभा का परिचय दिया। इसके अलावा गीत श्रीराम सेठी ने 1985 में आज ही के दिन विश्व अमेच्योर बिलियर्ड्स चैंपियनशिप में आस्ट्रेलिया के बॉब मार्शल को हराकर खिताबी जीत हासिल की थी। दोनों के बीच तकरीबन आठ घंटे तक चले इस मैच की चर्चा लंबे समय तक रही थी। देश दुनिया के इतिहास में आज की तारीख पर दर्ज कुछ अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

1606 : शेक्सपीयर के नाटक मैक्बेथ का पहली बार मंचन किंग जेम्स प्रथम के लिए किया गया।

1753 : ब्रिटेन म्यूजियम की स्थापना की गई।

1905 : भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने ब्रिटिश वस्तुओं के बहिष्कार का आह्वान किया।

1941 : नोबेल पुरस्कार विजेता गुरुदेव रबीन्द्रनाथ टैगोर का निधन।

1944 : पहले कैलकुलेटर के नाम पर 51 फीट लंबी, 8 फीट ऊंचेी और पांच टन वजन की एक विशाल मशीन का निर्माण।

1947 : मुंबई नगर निगम को बिजली और परिवहन व्यवस्था औपचारिक रूप से हस्तांतरित हुई।

1957 : अमेरिका ने नेवादा परीक्षण स्थल पर परमाणु परीक्षण किया।

1960 : अफ़्रीक़ा महाद्वीप के देश आइवरी कोस्ट को फ़्रांस के अधिकार से आजादी मिली।

1985 : गीत सेठी ने विश्व अमेच्योर बिलियर्ड्स चैंपियनशिप जीती।

1990 : अमेरिका ने सऊदी अरब में सेना तैनात कर ऑपरेशन डेजर्ट शील्ड शुरू किया।

1998 : केन्या एवं तंजानिया की राजधानियों में स्थित अमेरिकी दूतावासों पर आतंकवादी हमले में 200 से अधिक लोगों की मृत्यु।

2018 : देश में द्रमुक राजनीति का सशक्त चेहरा रहे एम. करूणानिधि का निधन।

ये भी पढ़ें : नवाब रुहेला सरदारों ने जगाई थी 1857 क्रांति की अलख, नौमहला मस्जिद में ब्रिटानिया हुकूमत के खिलाफ तैयार होती थी रणनीति

संबंधित समाचार