‘सुनो गौर से दुनिया वालों बुरी नजर न हमपे डालो…’, मेडल जीतने के बाद भारतीय महिला हॉकी टीम ने यूं मनाया जश्न, देखें वीडियो

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बर्मिंघम। भारतीय महिला हॉकी टीम ने 16 साल बाद कॉमनवेल्थ गेम्स में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया है। भारतीय हॉकी खिलाड़ियों ने इस मेडल का जश्न डांस करके मनाया। खिलाड़ियों के डांस का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें महिला हॉकी प्लेयर्स खुशी से झूमती नजर आ रही हैं। वीडियों में गाना बज रहा …

बर्मिंघम। भारतीय महिला हॉकी टीम ने 16 साल बाद कॉमनवेल्थ गेम्स में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया है। भारतीय हॉकी खिलाड़ियों ने इस मेडल का जश्न डांस करके मनाया। खिलाड़ियों के डांस का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें महिला हॉकी प्लेयर्स खुशी से झूमती नजर आ रही हैं। वीडियों में गाना बज रहा है… सुनो गौर से दुनिया वालों, बुरी नजर न हमपे डालो..सबसे आगे होंगे हिंदुस्तानी।

भारतीय महिला खिलाडियों का यह अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद लोग कमेंट भी कर रहे हैं। इस वीडियो को देखकर एक यूजर ने कहा- बहन आप पर पूरे देश को गर्व है। वहीं एक अन्य यूजर ने कहा- गर्व है, भारतीय होने पर।

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारतीय महिला हॉकी टीम ने न्यूजीलैंड को हराकर ब्रॉन्ज मेडल जीता है। मैच में तय समय की समाप्ति के बाद दोनों ही टीमें 1-1 की बराबरी पर थीं। इसके बाद पेनल्टी शूटआउट में भारत ने 2-1 से मैच जीत लिया। इससे पहले 2006 में इंडियन विमेंस हॉकी टीम ने कॉमनवेल्थ में सिल्वर मेडल जीता था। मुकाबला शुरू होने के बाद 29वें मिनट में भारत ने पहला गोल किया।

ये भी पढ़ें : CWG 2022 : ‘महिला हॉकी टीम पर हर भारतीय को गर्व’, पीएम मोदी ने राष्ट्रमंडल खेलों के पदक विजेताओं को दी बधाई

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज