अमरोहा : रोजगार सेवक पर पैसे हड़पने का लगाया आरोप, किया प्रदर्शन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हसनपुर, अमृत विचार। तहसील क्षेत्र के गांव के ग्रामीणों ने रोजगार सेवक पर मनरेगा के पैसे हड़पने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने रोजगार सेवक के खिलाफ प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने उप जिलाधिकारी से जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है। हसनपुर तहसील के गांव निरयावली भूड़ के ग्रामीण गांव में एकत्र हुए। ग्रामीणों ने …

हसनपुर, अमृत विचार। तहसील क्षेत्र के गांव के ग्रामीणों ने रोजगार सेवक पर मनरेगा के पैसे हड़पने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने रोजगार सेवक के खिलाफ प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने उप जिलाधिकारी से जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है।

हसनपुर तहसील के गांव निरयावली भूड़ के ग्रामीण गांव में एकत्र हुए। ग्रामीणों ने रोजगार सेवक के खिलाफ मनरेगा के पैसे हड़पने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि करीब एक साल पूर्व मनरेगा में काम करने के बावजूद भी आज तक पैसा नहीं मिला है। जब भी रोजगार सेवक से कहा जाता है तो वह टालमटोल कर देता है। ग्रामीणों ने प्रदर्शन करते हुए उप जिलाधिकारी से जांच कर रोजगार सेवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

ग्रामीण नरेश पाल ने बताया कि मनरेगा में काम करने के बाद भी आज तक पैसे नहीं मिले हैं। ग्रामीण पिंटू सिंह ने बताया कि मनरेगा का कार्य करने के बाद भी पेमेंट नहीं मिला है। वही गांव के दूसरे व्यक्तियों के खाते में पैसा डाल कर निकाला जा रहा है। ग्रामीण सौराज ने बताया कि उसने मनरेगा के तहत कार्य किया था। इसमें उसकी 17 हाजिरी हैं, लेकिन अभी तक उनका पेमेंट नहीं मिला। ग्रामीण करतार सिंह ने बताया कि काफी समय पहले गांव लालापुर में नाले का निर्माण किया था।

तब से लेकर अब तक भुगतान नहीं हुआ है। बताया कि उसके जॉब कार्ड में 89 हाजिरी चढ़ी हुई हैं। जबकि उसके बैंक अकाउंट में मात्र 9 हाजरियों का पैसा ही आया है। मामले में उपजिलाधिकारी सुधीर कुमार ने बताया कि मामला जानकारी में नहीं है। अगर ऐसा है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी। प्रदर्शन करने वालों में संजीव, नरेश पाल, करतार सिंह, जय सिंह, राजीव, अमित, देवेंद्र, सुभाष, अशोक, जोगेश, पिंटू, रिंकू, प्रवीण, अभिलाष, रामअवतार, सोमपाल, टीकाराम, गोपी, महेंद्र रहे।

ये भी पढ़ें:- अमरोहा: ए-दोस्त इब्ने साक़िये कौसर हुसैन है, जाने बतूल सिब्ते पयम्बर हुसैन हैं…

संबंधित समाचार