लखनऊ : आकर्षक परिधानों के साथ रैंप पर उतरी 50 मॉडल्स
लखनऊ, अमृत विचार । लेखक और फिल्म निर्देशक डॉ. विपिन अग्निहोत्री ने सोमवार को निराला नगर स्थित लॉर्ड आफ ड्रिंक्स में फैशन शो का आयोजन किया। इस फैशन शो में सभी वर्गों की खरीद क्षमता के भीतर परिधानों को प्रदर्शित किया गया। डिजाइनर रनवे के चेयरमैन अमित राज ने बताया कि सिंड्रेला और महिला सशक्तिकरण …
लखनऊ, अमृत विचार । लेखक और फिल्म निर्देशक डॉ. विपिन अग्निहोत्री ने सोमवार को निराला नगर स्थित लॉर्ड आफ ड्रिंक्स में फैशन शो का आयोजन किया। इस फैशन शो में सभी वर्गों की खरीद क्षमता के भीतर परिधानों को प्रदर्शित किया गया।
डिजाइनर रनवे के चेयरमैन अमित राज ने बताया कि सिंड्रेला और महिला सशक्तिकरण को आधार बनाकर इंडोवेस्टर्न आउटफिट्स को शोकेस प्रस्तुत किया गया। इस फैशन शो में प्रदेश की 50 टॉप फीमेल मॉडल्स ने शिरकत की।
कास्टिंग मैनेजर अमित पांडे ने बताया की फैशन शो में आए सभी मॉडल्स पूरे कॉन्फिडेंस के साथ रैंप पर उतरे और अलग अलग फैशन ट्रेंड को प्रदर्शित किया। आयोजन से जुड़े पीवी मेगा मार्ट ने फैशन शो के माध्यम से इस बात को दर्शाया की आप भी अपने कम बजट में फैशनेबल दिख सकते हैं। कैटवॉक के अलावा मॉडल्स ने इस मौके डांस भी किया।
यह भी पढ़ें –हल्द्वानी: लक्ष्य सेन के ननिहाल में खुशियां, लोगों ने बांटी मिठाइयां
