अयोध्या: सपा ने राष्ट्रध्वज अभियान का किया आगाज, पूर्व राज्यमंत्री पवन पांण्डेय ने की शुरुआत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। समाजवादी पार्टी के क्रांति दिवस पर साहबगंज की रोहिणी कॉलोनी के प्रत्येक नागरिक को राष्ट्रध्वज प्रदान करने के साथ 9 से 15 अगस्त तक मनाए जाने वाले राष्ट्रध्वज तिरंगा अभियान की शुरुआत पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय पवन ने की। उन्होंने हर नागरिक से अपने-अपने आवास पर 15 अगस्त को झंडारोहण की अपील भी …

अयोध्या। समाजवादी पार्टी के क्रांति दिवस पर साहबगंज की रोहिणी कॉलोनी के प्रत्येक नागरिक को राष्ट्रध्वज प्रदान करने के साथ 9 से 15 अगस्त तक मनाए जाने वाले राष्ट्रध्वज तिरंगा अभियान की शुरुआत पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय पवन ने की। उन्होंने हर नागरिक से अपने-अपने आवास पर 15 अगस्त को झंडारोहण की अपील भी की।

पवन पांडे ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर 9 से 15 अगस्त 2022 तक घर-घर तिरंगा ध्वज फहराने की सभी से अपील की है। श्री पांडे ने कहा कि 8 अगस्त 1942 को बंबई में विशाल जनसमुदाय के समक्ष राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने ‘अंग्रेजो भारत छोड़ो’ का प्रस्ताव रखने के साथ देश को ‘करो या मरो’ का मंत्र दिया था।

निवर्तमान सपा जिला अध्यक्ष गंगा सिंह यादव व महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव ने कहा कि 9 अगस्त 1942 का दिन राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक दिवस है। इस अवसर पर मुख्य रूप से निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष मनोज जायसवाल, पार्षद राम भवन यादव व अन्य मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या : सपा नेता ने सब्जियों की आरती उतार प्रधानमंत्री को भेजा आचमन, किया अनोखा विरोध

संबंधित समाचार