अमरोहा: पुलिस ने किया खुलासा मुख्य आरोपी समेत तीन अभियुक्त गिरफ्तार, ट्रैक्टर टिपलर बरामद
अमरोहा, अमृत विचार। एसओजी, सर्विलांस टीम और थाना आदमपुर पुलिस ने वांछित 50 हजार रुपये के इनामी इनामी ताहिर सहित तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इनके कब्जे से कब्जे से घटना में प्रयुक्त ट्रैक्टर टिपलर भी बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन में अपराध नियंत्रण एवं अपराधियों के खिलाफ …
अमरोहा, अमृत विचार। एसओजी, सर्विलांस टीम और थाना आदमपुर पुलिस ने वांछित 50 हजार रुपये के इनामी इनामी ताहिर सहित तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इनके कब्जे से कब्जे से घटना में प्रयुक्त ट्रैक्टर टिपलर भी बरामद किया है।
पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन में अपराध नियंत्रण एवं अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। ग्राम सांथलपुर में वृहद गोसंरक्षण केन्द्र के नाम से एक गोशाला स्थित है। जिसमें 188 रजिस्टर्ड गोशीय पशु मौजूद थे। गोशाला के अध्यक्ष ग्राम प्रधान सांथलपुर रामौतार सिंह पुत्र नेत्रराम सिंह द्वारा उक्त गोशाला में चारा लाने का ठेका कुछ दिन पूर्व ताहिर पुत्र नवाब अली निवासी ग्राम नवादा थाना सरसावा जनपद सहारनपुर हाल निवासी ग्राम सांथलपुर थाना आदमपुर जनपद अमरोहा को दिया था।
तीन अगस्त को ताहिर गोवंशीय पशुओं के लिए हरे चारे के रूप में गोशाला पर बाजरा लाकर डाला। जिसको खाने से गोशाला में कुछ गौवंशीय पशुओं की हालत खराब होने से लगभग 61 गोवंशीय पशुओं की मृत्यु हो गई थी। इस घटना के सम्बन्ध में खण्ड विकास अधिकारी रेणु कुमार द्वारा अपनी लिखित तहरीर थाना आदमपुर पर दी गयी। जिसके आधार पर चार अगस्त को थाना आदमपुर पर पशु क्रूरता निवारण अधिनियिम के तहत ताहिर व उसके अज्ञात साथियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया।
घटना की गंभीरता के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक द्वारा अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी को क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में एसओजी,सर्विलांस सहित पुलिस टीमें गठित कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये। 6 अगस्त को घटना में संलिप्ता पाये जाने के आधार पर सचिव व गोशाला कर्मी सहित 08 अभियुक्त तथा 7 अगस्त को ग्राम प्रधान अभियुक्त रामौतार पुत्र नेतराम निवासी ग्राम सांथलपुर को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। अभियोग में अभियुक्त ताहिर जो कि गिरफ्तारी से बचने के लिये लगातार फरार चल रहा था।
जिसकी शीघ्र गिरफ्तारी के लिए 50 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित किया गया था। पुलिस टीम के अथक प्रयासों के बाद एसओजी,सर्विलांस टीम अमरोहा व थाना आदमपुर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर वांछित अभियुक्त ताहिर पुत्र नवाब अली व प्रकाश में आये 02 अन्य अभियुक्त कमल पुत्र गणेश निवासी ग्राम सिमथला थाना आदमपुर व रघुनन्दन पुत्र प्यारेलाल निवासी ग्राम पथरा थाना रहरा को गिरफ्तार किया गया। जिनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त ट्रैक्टर फार्म ट्रैक 30 व टिपलर बरामद हुये। मंगलवार को एसपी ने इस घटना का खुलासा किया।
ये भी पढ़ें:- कानपुर : रंग बिरंगी लाइटों से जगमगाएंगी इमारतें, दिखेगा शहर का इतिहास
