लखनऊ : रिटायर्ड सीओ के बेटों पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज…जानें पूरा मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ : पीजीआई क्षेत्र में दो साल बाद रिटायर्ड सीओ के बेटे समेत 10-12 अज्ञात लोगों पर बलवा, मारपीट समेत संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि दबंगई के बल पर रिटायर्ड सीओ के बेटों ने घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ की थी। इसमें पुलिस जांच कर रही थी। बता …

लखनऊ : पीजीआई क्षेत्र में दो साल बाद रिटायर्ड सीओ के बेटे समेत 10-12 अज्ञात लोगों पर बलवा, मारपीट समेत संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि दबंगई के बल पर रिटायर्ड सीओ के बेटों ने घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ की थी। इसमें पुलिस जांच कर रही थी।

बता दें कि रायबरेली जनपद के चकपचखरा निवासी कुलदीप कुमार का मकान पीजीआई थानाक्षेत्र के उतरठिया में हैं। मकान की वसीयत कुलदीप के पिता दुर्गेश श्रीवास्तव ने की थी। पीड़ित का आरोप है कि उसके मकान को हड़पने की नियत से गोरखपुर निवासी स्वतंत्र प्रताप चन्द्र, सत्येन्द्र प्रताप चन्द्र, राकेश प्रताप चन्द्र, श्वेता चन्द्र, पूनम चन्द्र,मंजू चन्द्र अपराजिता द्विवेदी, आशुतोष द्विवेदी, लालाराम द्विवेदी समेत 10-12 अज्ञात जबरन उसके घर में घुस आए थे।

बता दें कि फर्जी दस्तावेज के आधार पर दबंगों ने मकान पर कब्जा करने की कोशिश की थी। इस दौरान मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे ओर डीवीआर भी तोड़ दिया गया था और घर में रखा सामान नष्ट कर दिया था। आरोप है कि दबंगों ने पीड़ित के पिता दुर्गेश श्रीवास्तव से हाथपाई कर फर्जी दस्तावेज पर जबरन हस्ताक्षर करा लिए थे। विरोध करने पर दबंगों ने उसके पिता और केयरटेकर से भी मारपीट की थी। पीड़ित ने तत्कालानी पीजीआई थाना प्रभारी केके मिश्र से शिकायत की थी।

इस मामले में सीओ शैलेंद्र बहादूर के बेटों का नाम शामिल था। आरोप है कि सीओ ने अपने पद का गलत इस्तेमाल कर मकान का टैक्स और असेंसमेट नगर निगम से करा लिया था। हालांकि, 16 मार्च 2021 को नगर निगम ने इस असेसमेंट को निरस्त कर दिया था। पीड़ित ने बताया कि आज भी सीओ के परिजन उसे धमकाते हैं। बैरहाल, तहरीर के आधार पर पीजीआई कोतवाली में सीओ के बेटों समेत 11 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें:- लखनऊ: पीएनबी बैंक के मैनेजर समेत पांच पर 13 करोड़ की धोखाधड़ी का केस दर्ज, जानें पूरा मामला

संबंधित समाचार