बुलंदशहर : बीजेपी के बुजुर्ग नेता शिवदत्त कौशिक का निधन

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बुलंदशहर, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में कृषि उत्पादन मंडी समिति बुलंदशहर के पूर्व सभापति एवं वरिष्ठ भाजपा नेता शिवदत्त कौशिक का लंबी बीमारी के चलते सोमवार देर रात निधन हो गया। वह 84 वर्ष के थे। जानकारी के अनुसार भाजपा नेता कई दिनों से बीमार चल रहे थे और उनका दिल्ली के एक …

बुलंदशहर, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में कृषि उत्पादन मंडी समिति बुलंदशहर के पूर्व सभापति एवं वरिष्ठ भाजपा नेता शिवदत्त कौशिक का लंबी बीमारी के चलते सोमवार देर रात निधन हो गया। वह 84 वर्ष के थे।

जानकारी के अनुसार भाजपा नेता कई दिनों से बीमार चल रहे थे और उनका दिल्ली के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था। सोमवार की रात में उन्होंने अंतिम सांस ली। मूल रूप से जीमत गांव के रहने वाले श्री कौशिक लंबे समय से बुलंदशहर में रहकर वकालत कर रहे थे। विद्यार्थी काल में ही वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े।

1974 में जनसंघ के टिकट पर अगौता विधानसभा सीट से विधानसभा के लिए चुनाव लड़ा। 1977 में प्रदेश में जनता पार्टी की सरकार बनने पर श्री कौशिक को कृषि उत्पादन मंडी समिति बुलंदशहर का सभापति नामित किया गया।

उनके निधन पर भाजपा के जिला अध्यक्ष अनिल सिसोदिया विधायक देवेंद्र सिंह लोधी प्रदीप चौधरी लक्ष्मी राज सिंह कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुमन कुमार सिंह राघव ने शोक व्यक्त किया है उनकी अंतिम यात्रा में भाजपा समेत कई राजनीतिक सामाजिक संगठन के प्रतिनिधि और भारी संख्या मेंअधि वक्ताओं ने भाग लिया।

यह भी पढ़ें –प्रयागराज में झंडारोहण की अध्यक्षता करेंगे कैबिनेट मंत्री नन्दी, मुख्यमंत्री योगी ने किया नामित

संबंधित समाचार