अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट अंपायर रूडी कर्टजन का आकस्मिक निधन,आईसीसी ने जताया दुख

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

दुबई। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने बुधवार को पूर्व अंतरराष्ट्रीय अंपायर रूडी कर्टजन के आकस्मिक निधन पर दुख व्यक्त किया। कर्टजन 73 वर्ष के थे। उनका मंगलवार को दक्षिण अफ्रीका में कार दुर्घटना में निधन हो गया था। उन्होंने 1992 से 2010 के बीच 331 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों में अंपायरिंग की थी। Rudi Koertzen officiated …

दुबई। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने बुधवार को पूर्व अंतरराष्ट्रीय अंपायर रूडी कर्टजन के आकस्मिक निधन पर दुख व्यक्त किया। कर्टजन 73 वर्ष के थे। उनका मंगलवार को दक्षिण अफ्रीका में कार दुर्घटना में निधन हो गया था। उन्होंने 1992 से 2010 के बीच 331 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों में अंपायरिंग की थी।

आईसीसी के मुख्य कार्यकारी ज्योफ एलार्डिस ने यहां जारी विज्ञप्ति में कहा कि रूडी अपनी पीढ़ी के सर्वश्रेष्ठ अंपायरों में से थे और खिलाड़ी उनका बहुत सम्मान करते थे। उन्होंने करीब दो दशकों तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अंपायरिंग की और आईसीसी ने इस अवधि के दौरान कुछ बड़े मैचों के लिए उन पर भरोसा दिखाया। उन्होंने कहा कि रूडी अपने समकालीन खिलाड़ियों और अंपायरों में बेहद लोकप्रिय थे और हमेशा मदद के लिए तैयार रहते थे।

क्रिकेट में उनका योगदान आने वाले कई वर्षों तक याद किया जाएगा। हम उनके दुखद निधन पर उनके परिवार और दोस्तों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हैं। कर्टजन तब गोल्फ खेल कर वापस केपटाउन लौट रहे थे जब उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। रिवर्सडेल में हुई इस दुर्घटना में तीन अन्य लोगों की भी मौत हो गई थी।

यह भी पढ़ें:-निर्धारित समय से एक दिन पहले शुरू हो सकता है फीफा विश्व कप

संबंधित समाचार