CWG 2022: महिला क्रिकेट टीम पर गांगुली का बयान देना पड़ा महंगा, ट्विटर पर जमकर हो रहे ट्रोल
नई दिल्ली। राष्ट्रमंडल खेल 2022 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम के प्रदर्शन पर बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली का ट्वीट विवादों में है। दरअसल, बर्मिंघम में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के हाथों भारतीय टीम की हार के बाद बीसीसीआई अध्यक्ष ने एक ट्वीट किया था। ट्वीट में गांगुली ने महिला क्रिकेट टीम की …
नई दिल्ली। राष्ट्रमंडल खेल 2022 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम के प्रदर्शन पर बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली का ट्वीट विवादों में है। दरअसल, बर्मिंघम में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के हाथों भारतीय टीम की हार के बाद बीसीसीआई अध्यक्ष ने एक ट्वीट किया था। ट्वीट में गांगुली ने महिला क्रिकेट टीम की क्लास लगाई थी। इसे लेकर सोशल मीडिया पर लगातार गांगुली की आलोचना हो रही है। गांगुली के इस ट्वीट के बाद फैंस ने उनकी ही क्लास लगाना शुरू कर दी

राष्ट्रमंडल खेल के गोल्ड मेडल मुकाबले में भारतीय टीम को मिली हार के बाद बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कहा कि भारतीय महिला क्रिकेट टीम को सिल्वर मेडल के लिए बधाई। लेकिन वह स्वदेश निराश लौटेंगी, क्योंकि यह मैच पूरी तरह से उनका था। गांगुली के इस ट्वीट के बाद ट्विटर पर क्रिकेट फैंस ने उन्हें आड़े हाथों लिया। क्रिकेट फैंस ने दादा को जमकर ट्रोल किया। एक यूजर ने लिखा कि महिला टीम को गर्व महसूस करना चाहिए, उन्हें निराश नहीं होना चहिए। एक अन्य यूजर ने लिखा कि एक शक्तिशाली बोर्ड का अध्यक्ष होकर ऐसे मैसेज लिखना ठीक नहीं है। जबकि एक-दूसरे फैंस ने गांगुली से पूछा, आपने खुद कितने फाइनल जीते?
ऑस्ट्रेलिया ने राष्ट्रमंडल खेल 2022 में रविवार को बेथ मूनी (61) और ऐशले गार्डनर (तीन विकेट) के महत्वपूर्ण योगदानों की बदौलत महिला क्रिकेट फाइनल में भारत को नौ रन से मात देकर स्वर्ण पदक हासिल किया और भारतीय टीम को रजत से संतोष करना पड़ा। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 20 ओवर में 162 रन का लक्ष्य रखा था, जिसके जवाब में भारत 152 रन पर ऑल आउट हो गई। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रमंडल खेलों में पहली बार महिला क्रिकेट को शामिल किया गया था, जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने ऐतिहासिक स्वर्ण पदक हासिल किया है।
ये भी पढ़ें:- स्वर्ण पदक विजेता शेयुली की मां ने कहा, अधफटी साड़ी में लपेटकर रखे हैं उसकी ट्रॉफियां
