शाहजहांपुर: थाने में मनाया गया रक्षाबंधन, सिपाहियों को बांधी राखी
अमृत विचार, खुटार। बुधवार शाम को खुटार थाने में एकल अभियान के तहत रक्षाबंधन आयोजित किया गया। बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर आत्मसुरक्षा का वचन मांगा है। जिस पर भाइयों ने राखी के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को निभाने का वचन दिया है। बता दें कि पुलिसकर्मी समाज की सुरक्षा को लेकर थाने …
अमृत विचार, खुटार। बुधवार शाम को खुटार थाने में एकल अभियान के तहत रक्षाबंधन आयोजित किया गया। बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर आत्मसुरक्षा का वचन मांगा है। जिस पर भाइयों ने राखी के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को निभाने का वचन दिया है।
बता दें कि पुलिसकर्मी समाज की सुरक्षा को लेकर थाने में तैनात रहते हैं और अपने परिवार से दूर रहकर समाज की सुरक्षा का दायित्व संभालते हैं। कभी कभार छुट्टियों में घर जाने का मौका मिलता है। लेकिन परिवार के बीच बैठकर अपनी खुशी नही बांट पाते हैं। रक्षाबंधन पर्व पर तमाम पुलिसकर्मी अपनी बहनों से राखी बंधवाने घर नहीं पहुंच पाते हैं।
बुधवार को खुटार थाना परिसर में एकल अभियान के तहत हुए कार्यक्रम में खुटार, पुवायां, मैलानी, पूरनपुर से आई बहनों ने पुलिसकर्मियों को पहले चंदन लगाया। उसके बाद मिठाई खिलाकर लंबी उम्र की कामना की। भाइयों ने भी राखी का फर्ज निभाते हुए बहनों की सुरक्षा का वचन दिया और दक्षिणा दी।
करीब 50 बहनों ने पुलिस कर्मियों को कलाई पर राखी बांधी है। कार्यक्रम समापन के बाद थाना गेट पर तिरंगा झंडा हाथ में पकड़ कर भारत माता की जय, वंदे मातरम आदि नारे लगाये गए। इस मौके पर कार्यक्रम के पदाधिकारी प्रशांत वाजपेई, अखिलेश मिश्रा, आलोक शुक्ला, हर्षित अर्कवंशी, सूरज पाल, शिव सरन, शिवम, पूनम, शिवकुमार आदि मौजूद रहे।
