गोंडा : हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने में जुटे जनप्रतिनिधि… जानें पूरा मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोंडा। आजादी के 75 वीं वर्षगाँठ पर अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान में लोगों की ज्यादा से ज्यादा भागीदारी हो इसको लेकर हर जगह तिरंगा निकाली जा रही है। इसी क्रम में गुरुवार को विकास खण्ड कटरा बाजार मुख्यालय के प्रांगण से प्रमुख प्रतिनिधि भवानी भीख शुक्ल के अगुवाई में भव्य तिरंगा …

गोंडा। आजादी के 75 वीं वर्षगाँठ पर अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान में लोगों की ज्यादा से ज्यादा भागीदारी हो इसको लेकर हर जगह तिरंगा निकाली जा रही है। इसी क्रम में गुरुवार को विकास खण्ड कटरा बाजार मुख्यालय के प्रांगण से प्रमुख प्रतिनिधि भवानी भीख शुक्ल के अगुवाई में भव्य तिरंगा यात्रा निकाला गया।

प्रमुख प्रतिनिधि भवानी भीख शुक्ल ने तिरंगा यात्रा में शामिल हुए लोगों से हर घर तिरंगा अभियान को सार्थक बनाने की अपील की। खंड विकास अधिकारी राम प्रकाश मौर्या ने कहा कि जिस तरह लोग आजादी के अमृत महोत्सव में शामिल हो रहे हैं वह बहुत ही गौरव की बात है।

ब्लॉक मुख्यालय के प्रांगण से निकाली गई तिरंगा यात्रा में जोश से लबरेज देश भक्त हाथ में तिरंगा लेकर देश भक्ति के नारे लगाते हुए ब्लॉक प्रांगण से थाना, पीपल चौराहा से नगर पंचायत कटरा का भ्रमण करते हुए यात्रा पुनः ब्लॉक मुख्यालय पर समाप्त हुई।

भव्य तिरंगा यात्रा में विकास विभाग, आंगनवाड़ी, आशा, होमगार्ड, शिक्षा विभाग सहित भारतीय इंटर कॉलेज व कन्या जूनियर के छात्र-छात्रायें भी प्रतिभाग किया। इस अवसर पर बीईओ अश्वनी गुप्ता, एडीओ पंचायत सुभाष पांडेय, प्रधान उमापति त्रिपाठी, राम सभा तिवारी, ननके खां, शिव भगवान शुक्ल, छल्लू तिवारी, सत्यजीत पांडेय, श्रीभगवान शुक्ल, अजीत कुमार व प्रशांत सहित हजारों लोग शामिल रहे।

यह भी पढ़ें:- लखनऊ : भाजपा पर अखिलेश का निशाना, बोले -तिरंगा यात्रा के साथ बीजेपी करा सकती है दंगा

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज