देशभक्ति की नई मिसाल बन रहा पुलिसकर्मियों का त्याग व बलिदान : हेमंत कुटियाल

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद,अमृत विचार। उत्तर प्रदेश पुलिस देशभक्ति, त्याग, समर्पण व बलिदान की नई मिसाल पेश कर रही है। कोरोना महामारी से जंग में जब देश व समाज अनहोनी व दुख के पलों का सामना कर रहा था, तब पराक्रमी पुलिस कर्मी सड़क पर जनसेवा में डंटे रहे। परिजन व शुभचिंतकों को खोने के बाद भी वह …

मुरादाबाद,अमृत विचार। उत्तर प्रदेश पुलिस देशभक्ति, त्याग, समर्पण व बलिदान की नई मिसाल पेश कर रही है। कोरोना महामारी से जंग में जब देश व समाज अनहोनी व दुख के पलों का सामना कर रहा था, तब पराक्रमी पुलिस कर्मी सड़क पर जनसेवा में डंटे रहे। परिजन व शुभचिंतकों को खोने के बाद भी वह कर्तव्य पथ पर वह अडिग रहे। कोरोना वारियर्स के रूप में विषम परिस्थितयों का सामना करते पुलिस के जवानों ने परिश्रम की पराकाष्ठा की।

सुरक्षा नियमों का अनुपालन कराते हुए उन्होंने मानवता की सेवा की नई मिशाल पेश की। कोरोना पॉजीटिव होने के बाद भी वह 24 घंटे पूरी निष्ठा से दायित्व निर्वाह करते रहे। कोरोना काल के उस ऐतिहासिक व अभूतर्पूव पल ने देश के सम्मुख पुलिस का मानवीय चेहरा पेश किया। हालांकि यूपी पुलिस को चार पराक्रमी पुलिस कर्मियों को खोना पड़ा। कर्तव्य के प्रति पुलिस कर्मियों के समर्पण भाव ने प्रदेश पुलिस का मान बढ़ाया। शहीद पुलिस कर्मियों की गौरव गाथा वर्तमान पीढ़ी के लिये प्रेरणा का स्रोत बनेगी। वीर पुलिस कर्मियों का त्याग, व बलिदान एक तरफ जहां देशभक्ति का उदाहरण है, तो दूसरी तरफ कर्तव्य के प्रति निष्ठा व सेवाभाव खाकी की संकल्पबद्धता प्रतिबिम्बित करता है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हेमंत कुटियाल ने उक्त बातें शुक्रवार को पीए सिस्टम की मदद से पूरे मुरादाबाद को संबोधित करते कहीं।

आजादी के अमृत महोत्सव काल के दूसरे दिन दोपहर 12 बजे एसएसपी कार्यायल से जनता को संबोधित करते हेमंत कुटिलया ने बताया कि देश की आजादी के 75 वर्ष पूरे हो चुके हैं। 11 से 17 अगस्त तक “आजादी का अमृत महोत्सव” मनाया जा रहा है। यह अवसर आजादी के उन मतवालों को याद करने का है, जिनके त्याग व तपस्या से हम सभी खुली हवा में सांस ले रहे हैं। कानून का राज स्थापित करने में पुलिस की भूमिका महत्वपूर्ण है। आजाद भारत में पुलिस को जनोन्मुखी बनाया गया।

उन्होंने कहा कि जनता के प्रति जबावदेह व संविधान में निहित अधिकारों की रक्षा की जिम्मेदारी पुलिस के कंधे पर सौंपी गई। प्रगति और विकास लिए सुदृढ़ कानून व्यवस्था एवं भय मुक्त समाज आवश्यक है। कठिन परिस्थिति में भी पुलिस कर्मी अपराध नियंत्रण व कानून व्यवस्था को चुस्त दुरस्त बनाने में जुटी है। धार्मिक पर्वो व आयोजनों को सकुशल संपन्न कराने के साथ ही सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की जिम्मेदारी का निर्वाह कर रही है। विशेष कर बालिकाओं व महिलाओं की सुरक्षा प्राथमिकता के आधार पर हो रही है। विश्व की सबसे बड़ी राज्य पुलिस यूपीपी है। यूपी पुलिस की देश में अपनी एक अलग पहचान है। अनुशासित व कर्तव्यनिष्ठ पुलिस कर्मी ही पीडितों, महिलाओं, जरूरतमंद व कमजोर वर्ग के लोगों को त्वरित न्याय दिला सकता है। नैतिकता, सत्यनिष्ठा, कर्तव्यपरायणता को अंगीकृत करते हुए हम सभी संकल्प लेते हैं कि सुचिता एवं पारदर्शिता के साथ मुरादाबाद पुलिस आपकी सहायता हेतु सदैव तत्पर है।

अपराध नियंत्रण व कानून व्यवस्था प्राथमिकता
अपराध नियंत्रण व कानून व्यवस्था पुलिस की प्राथमिकता है। महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन हेतु मिशन शक्ति का संचालन हो रहा है। सभी थानों में महिला हेल्प डेस्क, साइबर थाने में महिला साइबर सेल स्थापित किया गया है। बीट अधिकारी के रूप में महिला आरक्षी नियुक्त हैं। एण्टी रोमियों स्क्वाड को हॉटस्पॉट पर तैनात किया गया है। यूपी 112 की सघन पेट्रोलिंग से सुरक्षा का भाव आम लोगों में है। महिलाओं की मदद के लिए हेल्प लाइन 1090 को भी उच्चीकृत किया गया है। भौतिक सुरक्षा, चिकित्सीय सहायता, भावानात्मक सुरक्षा, विधिक सहायता एवं आर्थिक सहायता हेतु “पहल” नाम से योजना बनाई गई है। महिलाओं के पारिवारिक व वैवाहिक विवादों का निस्तारण परिवार परमार्श केन्द्र एवं महिला सहायता प्रकोष्ठ द्वारा हो रहा है।

जागरूक करने भी किया जा प्रयास
आपात सहायता के लिए यूपी 112 संचालित है। वर्ष 2022 में प्रदेश में रिस्पांस में मुरादाबाद पीआरवी का सातवां स्थान रहा। सोशल मीडिया प्लेटफार्म जैसे ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम, टेलीग्राम, व्हाटसअप आदि के माध्यम से जन समस्याओं का त्वरित निस्तारण हो रहा है। यातायात व्यवस्था में सुधार की कोशिश जारी है। ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ न सिर्फ कानूनी कार्रवाई हो रही, बल्कि उन्हें जागरूक करने का भी प्रयास किया जा रहा है। अपराधियों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही के लिए विवेचना में तकनीक, मानवीय संशाधन, इलेक्ट्रानिक, सर्विलांस एवं फारेंसिक तकनीकों का उपयोग किया जा रहा। पुलिस व जनता के बीच बेहतर सामंजस्य बनाए रखने की कोशिश में टोल फ्री नम्बर जारी हैं। योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए विजिटिंग कार्ड वितरित हो रहा है। कैंपेन के तहत यूपी-112, वीमेन पावर लाइन 1090, साइबर हेल्पलाइन 1930, व्हाट्सएप नंबर 8266074647 के साथ-साथ महत्त्वपूर्ण मोबाइल नंबर साइबर सेल 9454401742, मुरादाबाद कंट्रोल रूम का नंबर 7839857245, फायर सर्विस का टोल फ्री नंबर 101, एंबुलेंस का टोल फ्री नंबर 108, सीएम हेल्पलाईन 1076 व महिला हेल्पलाइन का टोल फ्री नंबर 181 का प्रचर प्रसार किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें : अब हेल्पलाइन नंबर 104 पर मिलेगी प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से संबंधित जानकारी

संबंधित समाचार