बरेली: महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर तिरंगा रैली निकाली

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। भारत सेवक समाज उत्तर प्रदेश के जिला और महानगर इकाई के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को आजादी के अमृत महोत्सव के मौके पर महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया। इसके बाद चौकी चौराहे से कमिश्नरी स्थित शहीद स्मारक तक तिरंगा यात्रा निकाली। सुबोध जौहरी एडवोकेट के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पहले चौकी चौराहा स्थित …

बरेली,अमृत विचार। भारत सेवक समाज उत्तर प्रदेश के जिला और महानगर इकाई के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को आजादी के अमृत महोत्सव के मौके पर महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया। इसके बाद चौकी चौराहे से कमिश्नरी स्थित शहीद स्मारक तक तिरंगा यात्रा निकाली।

सुबोध जौहरी एडवोकेट के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पहले चौकी चौराहा स्थित गांधी पार्क में सुबह महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद भारत सेवक समाज के संस्थापक पंडित जवाहर लाल नेहरू व गुलजारी लाल चंद्र के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद चौकी चौराहे पर पंडित जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमा पर कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण किया।

इस मौके पर प्रदेश संगठन मंत्री अजय शुक्ला, जिलाध्यक्ष कृष्ण स्वरूप सक्सेना, डा. अनवर हुसैन, प्रेम शंकर गंगवार, राज किशोर, राजेश मिश्रा, अनुज सक्सेना, पूनम दीप, आसिया अली, चित्रा जौहरी, शशिबाला, नत्थू लाल, बीना शर्मा, मो जुबैर, राकेश मिश्रा आदि ने अपने विचार रखे। जिलाध्यक्ष सुबोध जौहरी ने बताया कि 1952 में इस संगठन की स्थापना की गई थी।

ये भी पढ़ें- बरेली: रक्षाबंधन पर भी बिजली कटौती ने लोगों को किया तंग, मुख्य अभियंता ने किया दोहना बिजली घर का निरीक्षण

संबंधित समाचार