बरेली : शराबी बेटे ने पिता-दादी पर किया चाकू से जानलेवा हमला, अस्पताल में भर्ती

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। शराब की लत में युवक अपनों की ही जान लेने पर आमादा हो गया। घर में सो रहे पिता और दादी पर चाकू से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। जिससे परिवार में हड़कंप मच गया। आनन फानन में घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना सुभाष नगर क्षेत्र …

बरेली, अमृत विचार। शराब की लत में युवक अपनों की ही जान लेने पर आमादा हो गया। घर में सो रहे पिता और दादी पर चाकू से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। जिससे परिवार में हड़कंप मच गया। आनन फानन में घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

थाना सुभाष नगर क्षेत्र के रविंद्र नगर के रहने वाले पिता सुखपाल ने बताया कि 21 वर्षीय बेटा सचिन शराब का आदी हो गया है। आए दिन पैसे छीन लेता है। विरोध करने पर घर में विवाद करता है। आज सुबह उसने बूढ़ी मां राजेश्वरी और पिता सुखलाल पाल पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। जिससे दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना से मोहल्ले में चीख-पुकार से सभी इकट्ठा हो गए और इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया। सचिन घटना के बाद से फरार है।

ये भी पढ़ें- बरेली: बीएड प्रवेश परीक्षा का मेहनताना मांग रहे शिक्षक, जानें पूरा मामला

संबंधित समाचार