AIIMS में नौकरी करने का सुनहरा मौका, जल्द करें आवेदन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अगर आप नौकरी की तलाश में हैं तो ये आपके लिए एक अच्छा मौका हो सकता है। दरअसल अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान नागपुर ने असिस्टेंट प्रोफेसर सहित अन्य पदों पर भर्ती करने का फैसला लिया है। बता दें इसके लिए एम्स द्वारा एक अधिसूचना भी जारी की गई है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार इस भर्ती …

अगर आप नौकरी की तलाश में हैं तो ये आपके लिए एक अच्छा मौका हो सकता है। दरअसल अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान नागपुर ने असिस्टेंट प्रोफेसर सहित अन्य पदों पर भर्ती करने का फैसला लिया है। बता दें इसके लिए एम्स द्वारा एक अधिसूचना भी जारी की गई है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार इस भर्ती अभियान के लिए ऑफिशियल साइट aiimsnagpur.edu.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है, जो कि 11 सितम्बर 2022 तक चलेगी। इस भर्ती अभियान के द्वारा 29 पदों को भरा जाएगा।

शैक्षणिक योग्यता
बता दें इस भर्ती अभियान के द्वारा अलग-अलग पदों पर भर्ती की जाएगी। इसलिए शैक्षिक योग्यता और आयु सीमा भी अलग-अलग तय की गई है। जिसे उम्मीदवार ऑफिशियल नोटिफिकेशन में चेक कर सकते हैं।

आवेदन शुल्क
इस भर्ती अभियान के लिए उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। इस भर्ती अभियान के लिए सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को दो हजार रुपये के आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। जबकि अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये रखा गया है। बता दें आवेदन शुल्क का भुगतान उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर दिए गए भुगतान लिंक का उपयोग करके कर सकते हैं।

आवेदन पत्र कहां भेजें
इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को अपने आवेदन पत्र का प्रिंट आउट निकालकर व सभी आवश्यक डाक्यूमेंट्स जैसे-  शैक्षिक योग्यता, अनुभव, आयु सर्टिफिकेट आदि की  फोटो कॉपी फॉर्म के साथ भेजनी होगी। उम्मीदवारों को आवेदन पत्र निदेशक, एम्स नागपुर, प्रशासनिक को स्पीड / पंजीकृत डाक द्वारा ब्लॉक, प्लॉट नंबर 2, सेक्टर -20, मिहान, नागपुर – 441108 पर भेजना होगा। बता दें आवेदन पत्र पहुंचने की अंतिम तारीख 26 सितंबर 2022 तय की गई है। इस भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल साइट की मदद ले सकते हैं।

ये भी पढ़ें- इस विभाग में निकली बंपर वैकेंसी, नर्सिंग डिग्री वाले ऐसे करें आवेदन