मुख्यमंत्री फेलोशिप के लिए अयोध्या के 4 विकास खंड चयनित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। मुख्य विकास अधिकारी अनीता यादव के अनुसार युवाओं के लिए प्रदेश सरकार द्वारा मुख्यमंत्री फेलोशिप कार्यक्रम संचालित किये जाने का निर्णय लिया गया है। प्रदेश के 100 आकांक्षात्मक विकास खंड में संचालित समस्त योजनाओं का समवर्ती मूल्यांकन कार्य करने के लिए शोधार्थियों का चयन किया जायेगा। जनपद के विकास खंड सोहावल, बीकापुर और मिल्कीपुर, …

अयोध्या। मुख्य विकास अधिकारी अनीता यादव के अनुसार युवाओं के लिए प्रदेश सरकार द्वारा मुख्यमंत्री फेलोशिप कार्यक्रम संचालित किये जाने का निर्णय लिया गया है।

प्रदेश के 100 आकांक्षात्मक विकास खंड में संचालित समस्त योजनाओं का समवर्ती मूल्यांकन कार्य करने के लिए शोधार्थियों का चयन किया जायेगा। जनपद के विकास खंड सोहावल, बीकापुर और मिल्कीपुर, तारुन भी आकांक्षात्मक विकासखंड के रूप में चयनित किए गए हैं।

यह कार्य शोधार्थियों द्वारा उप जिलाधिकारी व खंड विकास अधिकारी से समन्वय करते हुए किया जायेगा। उन्होंने बताया कि प्रभावी संपादन के लिए योजनाओं का सर्वेक्षण, अध्ययन, प्राथमिक आंकड़ों का संकलन, अनुश्रवण का कार्य किया जायेगा।

शोधार्थियों द्वारा योजनाओं के संचालन में आ रही चुनौतियों के निराकरण और योजनाओं से जनमानस को अपेक्षित लाभ पहुंचाने के लिए सुझाव भी प्रस्तुत किये जाएंगे। निर्धारण, योजना संरचना व मुख्यमंत्री फेलोशिप कार्यक्रम के लिए आॅनलाइन आवेदन प्रक्रिया नियोजन विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

पढ़ें-लखनऊ : विधायक खेलकूद प्रतियोगिता होगी, चयनित खिलाड़ियों को मिलेगी अच्छी ट्रेनिंग

संबंधित समाचार