महिला-पुरुष हॉकी टीमों ने दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं, कहा- हम सही दिशा में बढ़ रहे…

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। भारतीय महिला और पुरुष हॉकी टीमों ने भारत की स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे होने से एक दिन पहले रविवार को कुछ हार्दिक संदेश देश के नाम किए। भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह ने देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा, “मैं अपने देश के सभी नागरिकों को …

नई दिल्ली। भारतीय महिला और पुरुष हॉकी टीमों ने भारत की स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे होने से एक दिन पहले रविवार को कुछ हार्दिक संदेश देश के नाम किए। भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह ने देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा, “मैं अपने देश के सभी नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं देना चाहता हूं। यह हमारे लिए और भी खास है क्योंकि यह हमारा 75वां स्वतंत्रता दिवस है। हम एक राष्ट्र के रूप में और विशेष रूप से खेल के क्षेत्र में काफी आगे बढ़े हैं। हम सही दिशा में बढ़ रहे हैं।”

भारतीय महिला हॉकी टीम की सविता पूनिया ने भी अपने हमवतनों को आज़ादी के अमृत महोत्सव की शुभकामनाएं देते हुए कहा, “स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे करना हमारे लिए बहुत सम्मान और गर्व की बात है। मैं सभी भारतीयों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देती हूं। मुझे आशा है कि आप इस दिन का आनंद लेंगे और यह भी देखें कि हम कितनी दूर आ गए हैं। हमने पिछले कुछ वर्षों में खेलों में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है और मुझे यकीन है कि हम यहां से और मजबूत होने जा रहे हैं।”

इस बीच, पुरुष टीम के डिफेंडर हरमनप्रीत सिंह ने कहा, “पिछले कुछ वर्षों में एक राष्ट्र के रूप में हमारे विकास को देखना बिल्कुल शानदार रहा है। मैं यह देखने के लिए उत्सुक हूं कि हम भविष्य में कितनी दूर जा सकते हैं। हमारे पास हर क्षेत्र में जो दृढ़ संकल्प है वह अद्भुत है। मैं भारत के सभी नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं और आने वाली चुनौतियों के लिए शुभकामनाएं देता हूं।”

पुरुष टीम के गोलकीपर पीआर श्रीजेश ने कहा, “आपके देश के लिए खेलने से बड़ा कोई गौरव नहीं है और इसलिए स्वतंत्रता दिवस हमेशा मेरे लिए खास होता है। हमारे देश के नागरिकों ने भारत को सभी क्षेत्रों में ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए अथक प्रयास किया है। इस यात्रा का एक छोटा सा हिस्सा बनना वास्तव में शानदार रहा है। मैं इस स्वतंत्रता दिवस पर सभी के लिये खुशी की कामना करता हूं।”

महिला टीम की फॉरवर्ड वंदना कटारिया ने इसी भावना को दोहराते हुए कहा, “यह हम सभी के लिए एक विशेष दिन है क्योंकि भारत ने आजादी के 75 साल पूरे किए हैं। गुज़रे सालों में हमारे देश ने जिस तरह तरक्की की है उसपर मुझे हमेशा गर्व महसूस होता है। हमारा विकास खेल के मैदान पर भी काफी शानदार रहा है और मुझे उम्मीद है कि आने वाले वर्षों में हम एक राष्ट्र के रूप में विकसित होते रहेंगे।”

इस बीच, महिला टीम की मिडफील्डर सलीमा टेटे ने कहा, “मेरे सभी हमवतनों को स्वतंत्रता दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। हम पिछले 75 वर्षों में एक राष्ट्र के रूप में विकसित हुए हैं और हमें अपने देश को और भी बड़ा बनाने के लिए कड़ी मेहनत जारी रखनी होगी। हम पिछले कुछ वर्षों में विशेष रूप से खेल के क्षेत्र में आगे बढ़े हैं। मेरे देश के साथ इस खूबसूरत यात्रा का हिस्सा बनना अद्भुत रहा है।”

ये भी पढ़ें : फीफा प्रतिबंध की धमकी पर सुनील छेत्री ने खिलाड़ियों से कहा, ज्यादा ध्यान मत दो

संबंधित समाचार