इस राज्य में निकली मेडिकल ऑफिसर के पदों पर बंपर वैकेंसी, जल्द करें आवेदन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अगर आप मेडिकल सेक्टर में नौकरी की तलाश में हैं तो ये आपके लिए अच्छा मौका हो सकता है। दरअसल महाराष्ट्र में निकले मेडिकल ऑफिसर के 400 से अधिक पदों पर आवेदन करने की अंतिम तारीख आ गई है। वे कैंडिडेट्स जो एमपीएससी के इन पदों पर आवेदन करना चाहते हों और किसी वजह से अभी …

अगर आप मेडिकल सेक्टर में नौकरी की तलाश में हैं तो ये आपके लिए अच्छा मौका हो सकता है। दरअसल महाराष्ट्र में निकले मेडिकल ऑफिसर के 400 से अधिक पदों पर आवेदन करने की अंतिम तारीख आ गई है। वे कैंडिडेट्स जो एमपीएससी के इन पदों पर आवेदन करना चाहते हों और किसी वजह से अभी तक अप्लाई न कर पाए हों, वे आज के आज आवेदन कर दें। बता दें महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग के मेडिकल ऑफिसर पदों पर आवेदन करने की लास्ट डेट कल यानी 17 अगस्त 2022 दिन बुधवार है।

ऐसे करें अप्लाई
एमपीएससी के इन पदों पर आवेदन केवल ऑनलाइन किया जा सकता है। इसके लिए उम्मीदवारों को इस वेबसाइट mpsconline.gov.in पर जाना होगा। वहीं इन पदों के बारे में डिटेल में जानकारी पाने के लिए इस ऑफिशियल वेबसाइट – mpsc.gov.in पर जाएं।

शैक्षणिक योग्यता
बता दें एमपीएससी के मेडिकल ऑफिसर पदों पर अप्लाई करने के लिए जरूरी है कि कैंडिडेट्स ने किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से एमबीबीएस किया हो। इन पदों के लिए आयु सीमा 18 से 38 वर्ष तय की गई है। इसके साथ ही कैंडिडेट का महाराष्ट्र मेडिकल काउंसिल में रजिस्टर होना जरूरी है।

इन पदों पर अगर आपका सेलेक्शन हो जाता है तो आपको नियमानुसार महीने के 56,100 रुपए से लेकर 1,77,500 रुपए तक सैलरी मिलेगी. वहीं अगर आवेदन शुल्क की बात करें तो आवेदन शुल्क सामान्य श्रेणी के लिए 394 रुपए और आरक्षित श्रेणी के लिए 294 रुपए तय किया गया है। इन पदों पर कैंडिडेट्स का सेलेक्शन इंटरव्यू के माध्यम से होगा।

ये भी पढ़ें- इस राज्य में निकली कांस्टेबल के पदों पर वैकेंसी, 12वीं पास ऐसे करें आवेदन