जम्मू-कश्मीर में बड़ा हादसा, ITBP की बस नदी में गिरी, छह जवान शहीद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

श्रीनगर। जम्मू और कश्मीर के पहलगाम में बड़ा हादसा हुआ है। जहां फ्रिसलान में जवानों को ले जा रही अनंतनाग में चंदनवाड़ी के पास एक बस गहरी खाई में गिर गई है। इस एक्सीडेंट में आईटीबीपी के 6 जवानों की मौत की खबर है जबकि 37 अन्य घायल हुए  है। घायल जवानों में से भी …

श्रीनगर। जम्मू और कश्मीर के पहलगाम में बड़ा हादसा हुआ है। जहां फ्रिसलान में जवानों को ले जा रही अनंतनाग में चंदनवाड़ी के पास एक बस गहरी खाई में गिर गई है। इस एक्सीडेंट में आईटीबीपी के 6 जवानों की मौत की खबर है जबकि 37 अन्य घायल हुए  है। घायल जवानों में से भी कई जवानों की हालत गंभीर है, इसलिए उन्हें बेहतर इलाज के लिए एयरलिफ्ट करके श्रीनगर ले जाया गया है। अमरनाथ यात्रा के लिए जवानों को इलाके में तैनात किया गया था।

भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के अनुसार 39 कर्मियों (ITBP के 37 और जम्मू-कश्मीर पुलिस के 2) को ले जा रही एक सिविल बस के ब्रेक फेल होने के बाद नदी के किनारे गिर गई। सैनिक चंदनवाड़ी से पहलगाम की ओर जा रहे थे।

ये भी पढ़ें- स्वतंत्रता दिवस पर दुनिया भर से मिल रहीं बधाइयां, जानिए किस देश ने क्या कहा?

संबंधित समाचार