पीलीभीत: अधिवक्ता के बेटे से बरामद हुआ शिक्षिका का चोरी मोबाइल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत, अमृत विचार। शिक्षिका का कुछ दिन पहले चोरी हुआ मोबाइल सर्विलांस की मदद से एसओजी टीम ने तलाश लिया। यह मोबाइल शहर के एक अधिवक्ता का बेटा चला रहा था। ट्रेस करते हुए टीम उसके पास पहुंच गई और मोबाइल बरामद कर लिया। इस दौरान परिजन ने तल्खी दिखाई तो एसओजी टीम ने फटकार लगाई। …

पीलीभीत, अमृत विचार। शिक्षिका का कुछ दिन पहले चोरी हुआ मोबाइल सर्विलांस की मदद से एसओजी टीम ने तलाश लिया। यह मोबाइल शहर के एक अधिवक्ता का बेटा चला रहा था। ट्रेस करते हुए टीम उसके पास पहुंच गई और मोबाइल बरामद कर लिया। इस दौरान परिजन ने तल्खी दिखाई तो एसओजी टीम ने फटकार लगाई। फिर एक भाजयुमो नेता भी पहुंच गए और बातचीत के बाद सुलह होने पर मामला रफा-दफा कर दिया गया। एसओजी टीम की छापामारी को लेकर खलबली मची रही।

बता दें कि शहर की रहने वाली एक शिक्षिका का मोबाइल और पर्स खरीदारी के दौरान दुकान से चोरी हो गया था। जिसकी शिकायत मिलने पर एसओजी और सर्विलांस टीम को लगाया गया। शुरुआत में तो कुछ दिन मोबाइल स्विच ऑफ रहा। मगर, उसके बाद चालू होते ही उसकी लोकेशन ट्रेस हो गई। इस पर टीम ने सोमवार दोपहर को छापा मारा। पहले टीम एक गलत मकान में चली गई। वहां से जानकारी करने पर पता चला कि जिनकी उन्हें तलाश है, वह व्यक्ति पड़ोस की ही गली में रहता है और अधिवक्ता का बेटा है। टीम ने संबंधित परिवार से संपर्क साधा।

इस पर परिजन ने मोबाइल वापस कर दिया और बताया कि यह मोबाइल बीते दिनों उनके बेटे को पड़ा हुआ मिला था। इसी बीच बातचीत के दौरान परिजन ने कुछ तल्खी दिखाई। जिसके बाद एसओजी टीम ने उनके बेटे की गलती गिनाते हुए फटकार लगाई तो वह बैकफुट पर आ गए। मोहल्ले में ही एक भाजयुमो नेता रहते हैं। बेटे को फंसता देख अधिवक्ता ने उनसे मदद मांगी। पूरा मामला सुनने के बाद भाजयुमो नेता बचते नजर आए, लेकिन मोहल्ले का मामला होने पर बातचीत की। फिर करीब आधे घंटे तक बातचीत चली रही।

युवक व उसके परिजन ने गलती स्वीकारी और मोबाइल गिरने की बात कहते रहे। जिसके बाद टीम चेतावनी देते हुए मोबाइल साथ लेकर चली गई। भाजयुमो नेता ने बताया कि एक चोरी के मोबाइल की बरामदगी को लेकर टीम आई थी। वह किसी तरह की सिफारिश में नहीं थे। मोहल्ले के रहने वाले होने के नाते उनसे मदद मांगी थी तो वह सिर्फ मामला पता करने के लिए चले गए थे।

ये भी पढ़ें- पीलीभीत: आजादी के अमृत महोत्सव पर थाने में हुआ नागिन डांस, सिपाहियों ने लगाए ठुमके, देखें वीडियो

 

संबंधित समाचार