लखनऊ : गोदाम में घुसकर 17 लाख रुपये की चॉकलेट उड़ा ले गए चोर…जानें पूरा मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ : एक तरफ राजधानी पुलिस स्वतंत्रता दिवस की वीवीआईपी लोगों की सुरक्षा-व्यवस्था में मशरूफ थी। इन सुरक्षा व्यवस्था में सेंधमारी कर चोरों ने चिनहट इलाके में अनोखी वारदात को अंजाम दे डाला। बता दें कि चोरों ने कारोबारी की गैर मौजूदगी में घर के बाहर लोडर लगाया और गोदाम में रखी लगभग 17 लाख …

लखनऊ : एक तरफ राजधानी पुलिस स्वतंत्रता दिवस की वीवीआईपी लोगों की सुरक्षा-व्यवस्था में मशरूफ थी। इन सुरक्षा व्यवस्था में सेंधमारी कर चोरों ने चिनहट इलाके में अनोखी वारदात को अंजाम दे डाला। बता दें कि चोरों ने कारोबारी की गैर मौजूदगी में घर के बाहर लोडर लगाया और गोदाम में रखी लगभग 17 लाख की कैडबरी चॉकलेट पार कर दी। बता दें कि सुबूत मिटाने के लिए चोर अपने साथ सीसीटीवी कैमरा और डीवीआर भी खोल ले गए।

बता दें कि ओमेक्स सिटी निवासी राजेंद्र सिंह सिद्धू का कारोबार है। उनका चिनहट में एक मकान है। बीते दो महीने से वह परिवार के साथ चिनहट में निवास कर रहे थे। मंगलवार की सुबह पड़ोसी शीलू सिंह ने घर में हुई चोरी की सूचना दी। आनन-फानन वह घटनास्थल पर पहुंचे तब उन्होंने देखा की घर का मेनगेट बंद था लेकिन अंदर के दरवाजे खुले थे और सारा सामान बिखरा पड़ा था। बता दें कि चोरों ने मेनगेट का लॉक तोड़ने की कोशिश की थी। मगर वह सफल नहीं हो सके। जिसके बाद चोर बाउंड्रीवॉल ​​​फांदकर अंदर पहुंचे थे।

अंदाजा लगाया जा रहा है कि चॉकलेट चुराने कर अपने साथ ले जाने के लिए चोर लोडर लेकर आए थे। इस पर घर के अंदर बने गोदाम में करीब 17 लाख रुपये की चॉकलेट पर हाथ फेर दिया। इसके अलावा चोर घर का सामान भी बटोर कर अपने साथ ले गए। इसके बाद कारोबारी सीसीटीवी जांचने पहुंचा तो उन्होंने सीसीटीवी कैमरा नहीं मिला।

बता दें कि चोर डीवीआर समेत सीसीटीवी कैमरे को भी अपने साथ उखाड़कर ले गए थे। इस घअना के बाद पड़ोसियों का कहना है कि रात को एक लोडर काफी देर तक सड़क किनारे खड़ा था। रात में पड़ोसियों ने लोडर के आने की आवाज भी सुनीं थी। कयास लगाया जा रहा है कि चोर लोडर में सामान भर ले गए। पुलिस के मुताबिक चोरों के विषय में पता लगाया जा रहा है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज देखी जा रही है।

यह भी पढ़ें:- बाराबंकी: बंद घर से चोरों ने उड़ाए लाखों की नगदी और जेवरात, पीड़ित ने लगाई न्याय की गुहार

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज