इटावा : परिवार सहित वृद्धाश्रम पहुंचे एसएसपी, राष्ट्रीय पर्व पर वृद्धजनों के साथ साझा की खुशियां
भरथना/ इटावा, अमृत विचार । स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश सिंह ने कस्बा के मुहल्ला गिरधारीपुरा स्थित श्रीनाथ मैरिज होम में संचालित वृद्धाश्रम में सपरिवार पहुँचकर वहाँ निवास कर रहे सभी संवासियों को सम्मानित करके फल,मिष्ठान,उपहार आदि भेंटकर उनके साथ राष्ट्रीय पर्व की खुशियां साझा की। साथ ही उपजिलाधिकारी विजय शंकर …
भरथना/ इटावा, अमृत विचार । स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश सिंह ने कस्बा के मुहल्ला गिरधारीपुरा स्थित श्रीनाथ मैरिज होम में संचालित वृद्धाश्रम में सपरिवार पहुँचकर वहाँ निवास कर रहे सभी संवासियों को सम्मानित करके फल,मिष्ठान,उपहार आदि भेंटकर उनके साथ राष्ट्रीय पर्व की खुशियां साझा की।
साथ ही उपजिलाधिकारी विजय शंकर तिवारी,तहसीलदार अशोक कुमार सिंह, नायब तहसीलदार सम्पूर्ण कुलश्रेष्ठ ने भी वृद्धाश्रम पहुँच संवासियों को वस्त्र, फल व मिष्ठान वितरित किये। इस मौके पुलिस क्षेत्राधिकारी विजय सिंह, कोतवाल के०एल०पटेल के अलावा सभासदों, राजस्व व पालिका कर्मियों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
यह भी पढ़ें –अगले तीन साल में दो टेस्ट, 27 वनडे और 36 टी-20 मैच खेलेगी टीम इंडिया, ऐसा रहेगा शेड्यूल
