लखनऊ : नौ माह की बेटी लापता, सोशल मीडिया पर ढूंढ रही पुलिस… जानें पूरा मामला
लखनऊ । राजधानी के महानगर क्षेत्र में उस वक्त हाहकार मच गया। जब नौ माह की बच्ची को कोई अपने साथ ले गया। बेटी की तलाश में परिजनों ने हर जगह खोजबीन की लेकिन उसका कहीं पता नहीं लगा। इसके बाद परिजनों ने महानगर कोतवाली में शिकायत दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस …
लखनऊ । राजधानी के महानगर क्षेत्र में उस वक्त हाहकार मच गया। जब नौ माह की बच्ची को कोई अपने साथ ले गया। बेटी की तलाश में परिजनों ने हर जगह खोजबीन की लेकिन उसका कहीं पता नहीं लगा। इसके बाद परिजनों ने महानगर कोतवाली में शिकायत दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया है और मासूम की तलाश में तफ्तीश शुरू कर दी है।

आपको बता दें कि देर शाम सोशल मीडिया प्लेफार्म पर नौ माह की बेटी की फोटो तेजी से वायरल होने लगी। महानगर थाना प्रभारी के मुताबिक, मूलरूप से बहराइच जनपद के खनेहटा निवासी संतोष कुमार महानगर थानाक्षेत्र अकबरनगर इलाके में सपरिवार रहते हैं।
मंगलवार को उनकी नौ माह की बेटी लक्ष्मी घर से अचानक लापता हो गई। परिजनों का कहना है कि उनकी बेटी को कोई घर से उठा ले गया है। इसके बाद परिजनों ने हर संभव जगह खोजबीन की लेकिन कहीं भी बेटी का सुराग नहीं मिला।
इसके परिजनों ने महानगर कोतवाली में शिकायत दी। मामले को संज्ञान में लेते हुए पुलिसकर्मियों ने पड़ोसियों से भी पूछताछ की। फिर भी पुलिस को सफलता नहीं मिली। इसके बाद पुलिस ने फौरन अपहरण का मुकदमा दर्ज तफ्तीश शुरू कर दी है। इस सम्बन्ध में थाना प्रभारी का कहना है कि पुलिस क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
यह भी पढ़ें:- बुलंदशहर: ऑपरेशन मुस्कान के तहत लापता बच्ची को पुलिस ने एक घंटे में किया बरामद
