लखनऊ : झाड़ फूंक के बहाने मौलाना ने नाबालिग से किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
लखनऊ । मोहनलालगंज कोतवाली पुलिस ने झाड़-फूंक का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले मौलाना को गिरफ्तार किया है। बता दें कि मंगलवार की रात नाबालिग के पिता ने मौलाना खिलाफ तहरीर देते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। बता दें कि पीड़ित ने बताया कि वह आठ दिन पहले मुम्बई से लौटा है। उनकी …
लखनऊ । मोहनलालगंज कोतवाली पुलिस ने झाड़-फूंक का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले मौलाना को गिरफ्तार किया है। बता दें कि मंगलवार की रात नाबालिग के पिता ने मौलाना खिलाफ तहरीर देते हुए मुकदमा दर्ज कराया था।
बता दें कि पीड़ित ने बताया कि वह आठ दिन पहले मुम्बई से लौटा है। उनकी बेटी की तबियत खराब थी। वह अपनी मां के साथ उन्नाव जनपद के अजगैन थाना क्षेत्र के दरियापुर निवासी फाखरे आलम उर्फ गुंगे खान ने पास गई। बता दें कि झांड-फूंक के बहाने मौलाना उसकी बेटी को एक कमरे में ले गया। इसके बाद मौलाना ने नाबालिग से दुष्कर्म किया।
आरोप है कि मुंह बंद रखने के लिए मौलाना ने नाबालिग को जान से मारने की धमकी दी थी। नाबालिग ने अपनी मां को आपबीती सुनाई थी लेकिन समाज में बदनामी के डर से नाबालिग की मां ने इस बात को छिपा लिया था। पिता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी मौलाना को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस की मानें तो मौलाना फाखरे आलम मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के कनकहा में किराए के मकान में नमाज पढ़ाने और झाड़ फूंक करने का काम करता है। करीब चार महीने पहले नाबालिग मौलाना के पास झाड़ फूंड के लिए गई थी।मोहनलालगंज कोतवाली प्रभारी कुलदीप दुबे ने बताया कि पिता की तहरीर पर मौलाना के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। मौलाना को कनकहा मोड़ से गिरफ्तार किया गया है।
यह भी पढ़ें:- रायबरेली: तेरह साल तक करता रहा शोषण, वैवाहिक जीवन में जहर घोलकर करता रहा दुष्कर्म… पढ़ें आपबीती
