अयोध्या : डाकघर ने मंडल में बेचे 11.20 लाख के 44816 राष्ट्रीय ध्वज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर मनाए जा रहे अमृत महोत्सव के तहत हर-घर तक तिरंगा पहुंचाने में डाक विभाग ने अहम भूमिका निभाई है। डाक विभाग ने अभियान के तहत पूरे मंडल में 11 लाख 20 हजार 400 रुपए के 44,816 झंडे की बिक्री की। इसमें 10 लाख 76 हजार 775 रुपए के 43,071 …

अयोध्या। आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर मनाए जा रहे अमृत महोत्सव के तहत हर-घर तक तिरंगा पहुंचाने में डाक विभाग ने अहम भूमिका निभाई है। डाक विभाग ने अभियान के तहत पूरे मंडल में 11 लाख 20 हजार 400 रुपए के 44,816 झंडे की बिक्री की। इसमें 10 लाख 76 हजार 775 रुपए के 43,071 झंडे ऑफलाइन व 43 हजार 625 रुपए के 1745 झंडे ऑनलाइन बिके हैं।

प्रवर अधीक्षक डाकघर पीके सिंह ने बताया कि मंडल में कुल 86 डाकघर व दो हेड आॅफिस हैं, जहां पर आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर-घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए डाक विभाग की ओर से 25 रुपये प्रति झंडा लोगों उपलब्ध कराया जा रहा था। उन्होंने बताया कि डाक विभाग की ओर से लगाए गए बिक्री काउंटर पर लगे तैनात कर्मचारियों ने इस अभियान को तनमयता से निभाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी।

वहीं, कर्मचारियों ने कहा कि हम अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं कि हम सभी इस अभियान के भागीदार बने। वहीं प्रधान डाकघर फैजाबाद में तैनात सतेंद्र सिंह ने कहा कि आजादी की 75वां वर्षगांठ पर मनाए जा रहे अमृत महोत्सव के तहत हर-घर तिरंगा अभियान का हम सभी हिस्सा बने, इससे ज्यादा खुशी की बात हमारे लिए और कुछ नहीं हो सकती।

अयोध्या में बिके 29,216 राष्ट्रीय ध्वज

अयोध्या जनपद की बात करें तो डाक विभाग ने यहां पर कुल 7 लाख 30 हजार 400 रुपये के 29,216 राष्ट्रीय ध्वज बेचे। इसके आलावा शेष अकबरपुर में 3 लाख 90 हजार के 15600 राष्ट्रीय ध्वज बेचे गए। आजादी के पर्व में हर-घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए देशभक्ति व राष्ट्रप्रेम से लबरेज लोगों ने आजादी के जश्न को हर्षोल्लास के साथ मनाया।

यह भी पढ़ें:- भारत के झंडे में कितनी बार हुआ बदलाव?, जानिए राष्ट्रीय ध्वज की यात्रा

 

संबंधित समाचार