छत्तीसगढ़: क्षेत्रीय परीक्षण प्रयोगशाला की होगी स्थापना, जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों ने दी जानकारी
रायपुर। छत्तीसगढ़ से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर में अब केंद्रीय विद्युत अनुसंधान संस्थान बेंगलुरु की मदद से राष्ट्रीय स्तर की प्रयोगशाला और परीक्षण केंद्र की स्थापना होगी। इसकी जानकारी जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों ने बुधवार को दी। एक अधिकारी ने बताया कि बेंगलुरु स्थित सेंट्रल पावर रिसर्च इंस्टीट्यूट ने …
रायपुर। छत्तीसगढ़ से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर में अब केंद्रीय विद्युत अनुसंधान संस्थान बेंगलुरु की मदद से राष्ट्रीय स्तर की प्रयोगशाला और परीक्षण केंद्र की स्थापना होगी। इसकी जानकारी जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों ने बुधवार को दी। एक अधिकारी ने बताया कि बेंगलुरु स्थित सेंट्रल पावर रिसर्च इंस्टीट्यूट ने बुधवार को छत्तीसगढ़ सरकार के साथ रायपुर जिले में एक क्षेत्रीय परीक्षण प्रयोगशाला स्थापित करने के लिए एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए।
अधिकारी ने कहा कि समझौते के अनुसार नवा रायपुर अतर नगर के सेक्टर-30 में 10 एकड़ क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर की परीक्षण इकाई स्थापित की जाएगी जिसमें ट्रांसफार्मर, ऊर्जा मीटर, ट्रांसफार्मर तेल, स्विच फ्यूज इकाई और अन्य बिजली के परीक्षण की सुविधा होगी। साथ ही उन्होंने कहा कि बिजली कंपनियों को उपकरणों की जांच में 20 फीसदी की छूट मिलेगी। इससे समय और राजस्व की बचत होगी।
उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ ऊर्जा विभाग के सचिव अंकित आनंद और सीपीआरआई के अतिरिक्त निदेशक बीए सावले के बीच मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की उपस्थिति में उनके सरकारी आवास पर अनुबंध पर हस्ताक्षर किए गए। वहीं उन्होंने बताया कि केंद्रीय विद्युत अनुसंधान संस्थान भारत सरकार के विद्युत मंत्रालय के अधीन गठित सार्वजनिक उपक्रम है, जिसका मुख्यालय कर्नाटक के बेंगलुरु में है।
ये भी पढ़ें- छत्तीसगढ़: भाजपा ने नारायण चंदेल को चुना नया नेता प्रतिपक्ष
