सुल्तानपुर: मुख्तार गैंग का अपराधी सिराज अहमद की करोड़ों की संपत्ति कुर्क

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सुल्तानपुर। कोतवाली नगर के लोलेपुर निवासी गैंगस्टर सिराज अहमद की 3.89 करोड़ की संपत्ति को प्रशासन ने कुर्क कर दिया। सिराज के ऊपर वर्ष 2006 से 2022 डेढ़ दर्जन से अधिक गंभीर मुकदमे दर्ज है। यह अपने गैंग के साथियों के साथ मिलकर यह संपत्ति हासिल की है। शुक्रवार को सीपी पाठक व कोतवाल राम …

सुल्तानपुर। कोतवाली नगर के लोलेपुर निवासी गैंगस्टर सिराज अहमद की 3.89 करोड़ की संपत्ति को प्रशासन ने कुर्क कर दिया। सिराज के ऊपर वर्ष 2006 से 2022 डेढ़ दर्जन से अधिक गंभीर मुकदमे दर्ज है। यह अपने गैंग के साथियों के साथ मिलकर यह संपत्ति हासिल की है।

शुक्रवार को सीपी पाठक व कोतवाल राम आशीष उपाध्याय ने अभियुक्त सिराज अहमद की लोलेपुर स्थित संपत्ति पर कुर्की की कार्रवाई की। जिसमें 25 लाख 78 हजार के वाहन व तीन करोड़ 64 लाख की जमीन शामिल है। सिराज के गैंग लीडर कोतवाली देहात के वजूपुर निवासी जलीश अहमद है।

इसके गैंग में कादीपुर थाने के बसखारी निवासी रिशु सिंह उर्फ देवांश, अखंडनगर उमरी निवासी सौरभ सिंह उर्फ छोटू, कादीपुर जलालपुर निवासी राहुल धुरिया, वजूपुर निवासी रूखसार, इसरार, दिलशाद व भुलकी निवासी विजय कुमार पुत्र बसंत शामिल है। एसपी सोमेन बर्मा ने बताया कि अपर पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर अपराधियों को चिन्हित कर उनके विरूद्ध कार्रवाई की जा रही है।

पढ़ें-लखनऊ : मुख्तार के 11 ठिकानों पर ईडी ने फिर से की छापेमारी…

संबंधित समाचार