मुरादाबाद : पीआरडी के जवान ने ई-रिक्शा चालक को पीटा, वीडियो वायरल
मुरादाबाद,अमृत विचार। थाना सिविल लाइन इलाके के महाराणा प्रताप चौक के पास पीआरडी के जवान ने ई-रिक्शा चालक की पिटाई कर दी। किसी ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। एसपी ट्रैफिक अशोक कुमार सिंह का कहना है कि रिक्शा चालक के साथ मारपीट करने वाले पीआरडी के जवान को …
मुरादाबाद,अमृत विचार। थाना सिविल लाइन इलाके के महाराणा प्रताप चौक के पास पीआरडी के जवान ने ई-रिक्शा चालक की पिटाई कर दी। किसी ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
एसपी ट्रैफिक अशोक कुमार सिंह का कहना है कि रिक्शा चालक के साथ मारपीट करने वाले पीआरडी के जवान को ड्यूटी से हटा दिया गया है और जांच के बाद उसके खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी।
आपको बता दें कि ई रिक्शा में बैठने को लेकर पीआरडी के जवान ने ई-रिक्शा चालक से विवाद हो गया। इससे वो आपा खो बैठा और उसने ई-रिक्शा चालक के साथ मारपीट की।
ये भी पढ़ें : कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मुरादाबाद पुलिस ने सीनियर सिटीजन के चेहरे पर बिखेरी मुस्कान
