अयोध्या: विभिन्न मुद्दों को लेकर भाकियू का अनिश्चितकालीन धरना जारी, प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। किसानों की समस्याओं और भाकियू नेताओं पर दर्ज फर्जी मुकदमों को हटाने की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन ने अनिश्चिितकालीन धरना शुरू कर दिया है। भाकियू नेताओं ने उक्त समस्याओं के निराकरण के लिए प्रधानमंत्री के नाम एक ज्ञापन भी सौंपा है। भाकियू जिलाध्यक्ष सूर्यनाथ वर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में सर्वसम्मति …

अयोध्या। किसानों की समस्याओं और भाकियू नेताओं पर दर्ज फर्जी मुकदमों को हटाने की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन ने अनिश्चिितकालीन धरना शुरू कर दिया है। भाकियू नेताओं ने उक्त समस्याओं के निराकरण के लिए प्रधानमंत्री के नाम एक ज्ञापन भी सौंपा है।

भाकियू जिलाध्यक्ष सूर्यनाथ वर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है कि जब तक किसानों की एक-एक समस्याओं का समाधान नहीं हो जाता है, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

भाकियू के राष्ट्रीय सचिव घनश्याम वर्मा ने कहा कि जनपद लखीमपुर खीरी के धरने के समर्थन में चलाया जा रहा अनिश्चितकालीन धरना तो समाप्त हो गया है कि लेकिन अब भाकियू की जिला इकाई ने जनपद के अन्नदाताओं की समस्याओं को लेकर धरना शुरू कर दिया है। श्री वर्मा ने कहा कि इस बार पर्याप्त बारिश न होने के कारण धान की फसलें पूरी तरह बर्बाद हो गई हैं।

उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की है कि जनपद को सूखाग्रस्त घोषित करते हुए नहरों में पूरी क्षमता में से पानी चलाया जाए। इस अवसर पर भागीरथ वर्मा, रंजीत कोरी, मुनीराम यादव, सर्वजीत वर्मा, मोहम्मद इस्लाम, संदीप कुमार वर्मा, उर्मिला निषाद, राधा देवी आदि मौजूद रहीं।

पढ़ें-बहराइच : एसडीएम और सीओ ने समाप्त कराया भाकियू का धरना, मानी सभी मांगे

संबंधित समाचार