यहां पुरुषों के मुकाबले महिलाओं के होते हैं अधिक सेक्स पार्टनर, टॉप पर राजस्थान
नई दिल्ली। देश में महिलाओं-पुरुषों के बीच किए गए नेशनल फैमली हेल्थ सर्वे-5 (एनएफएचएस) में हैरान करने वाले आंकड़े सामने आए हैं। एनएफएचएस के मुताबिक, 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में पुरुषों के मुकाबले औसतन महिलाओं के सेक्स पार्टनर ज़्यादा होते हैं। इन राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में राजस्थान, हरियाणा, चंडीगढ़, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, मध्य प्रदेश, …
नई दिल्ली। देश में महिलाओं-पुरुषों के बीच किए गए नेशनल फैमली हेल्थ सर्वे-5 (एनएफएचएस) में हैरान करने वाले आंकड़े सामने आए हैं। एनएफएचएस के मुताबिक, 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में पुरुषों के मुकाबले औसतन महिलाओं के सेक्स पार्टनर ज़्यादा होते हैं। इन राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में राजस्थान, हरियाणा, चंडीगढ़, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, मध्य प्रदेश, असम, केरल, लक्षद्वीप, पुडुचेरी और तमिलनाडु शामिल हैं। यह सर्वे 1.1 लाख महिलाओं और 1 लाख पुरुषों पर किया गया था।
देश के 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में पुरुषों के मुकाबले महिलाओं के सेक्स पार्टनर औसतन ज्यादा हैं। ऐसे पुरुषों की संख्या करीब 4 फीसदी पाई गई है, जिन्होंने सेक्स पार्टनर से संबंध बनाए, जो उनकी पत्नी नहीं थी और वे कभी साथ रहे भी नहीं।
सर्वे रिपोर्ट के मुताबिक शहरों की तुलना में ग्रामीण महिलाओं के सेक्स पार्टनर अधिक होते हैं. शहरी महिलाओं के 1.5 फीसदी सेक्स पार्टनर होते हैं जबकि ग्रामीण महिलाओं में यह आंकड़ा 1.8 फीसदी के करीब पाया गया। सर्वे में यह भी पता चला कि नवविवाहित महिलाओं ने अविवाहित, तलाकशुदा या पति से अलग हुई महिलाओं के तुलना में सर्वे से पहले 12 महीने के दौरान दो या दो से ज्यादा पार्टनर के साथ यौन संबंध बनाए।
पुरुषों में यह आंकड़ा महिलाओं के मुकाबले काफी ज्यादा है। ऐसी महिलाओं की संख्या 0.5 फीसदी ही है। नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे के डेटा में यह जानकारी सामने आई है, जिसमें 1.1 लाख महिलाओं और 1 लाख पुरुषों को शामिल किया गया।
राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण रिपोर्ट सामाजिक.आर्थिक और अन्य पृष्ठभूमि विशेषताओं, नीति निर्माण और प्रभावी कार्यक्रम कार्यान्वयन के लिए उपयोगी डेटा प्रदान करती है।
इस सर्वे में सामने आया है कि कई राज्यों में महिलाओं के सेक्स पार्टनर्स की संख्या पुरुषों के मुकाबले ज्यादा रही है। राजस्थान, हरियाणा, चंडीगढ़, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, मध्य प्रदेश, असम, केरल, लक्षद्वीप, पुडुचेरी और तमिलनाडु ऐसे राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में शामिल हैं।
राजस्थान ऐसे राज्यों में शीर्ष पर है, जहां महिलाओं के औसतन 3.1 पार्टनर रहे हैं। जबकि पुरुषों का आंकड़ा 1.8 का ही है. वहीं राज्य में ऐसे पुरुषों की संख्या 4 फीसदी पाई गई है, जिन्होंने ऐसी महिलाओं से संबंध बनाए, जो उनकी पत्नी नहीं हैं और न ही लिव इन में रहे हैं। ऐसी महिलाओं की संख्या पुरुषों के मुकाबले बेहद कम है और 0.5 फीसदी ही है। नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे देश के 28 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 707 जिलों में 2019 से 21 के दौरान किया गया था।
मध्य प्रदेश में महिलाओं के 2.5 और पुरुषों के 1.6 पार्टनर हैं. केरल में महिलाओं के 1.4 और पुरुषों के औसतन 1.0 पार्टनर हैं। जम्मू-कश्मीर में महिलाओं के 1.5 और पुरुषों के 1.1 औसतन पार्टनर हैं।
हरियाणा में यह अंतर 1.8 और 1.5 का है वहीं असम में 2.1 और 1.8 का है. बात जब विवाहेतर संबंधों की होती है तो आंकड़े बताते हैं कि पुरुष इस मामले में आगे हैं। हाई रिस्क सेक्शुअल इंटरकोर्स को लेकर किए गए सर्वे में यह बात सामने आई है।
ये भी पढ़ें : इस शानदार Photo में छुपी है खूबसूरत मॉडल, ढूंढो तो जानें… उतना आसान नहीं, जितना आप सोच रहे!
