राजीव गांधी ने देखा था उन्नतशील भारत का सपना : निर्मल खत्री

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

अयोध्या। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी ने अपने शासनकाल में एक उन्नतशील भारत का सपना देखा था। साथ ही उन्होंने युवाओं को 18 साल के मताधिकार का अधिकार प्रदान किया, जिससे कि इस देश का युवा इस देश की मजबूती में अपना योगदान दे सके। उक्त बातें कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. निर्मल खत्री …

अयोध्या। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी ने अपने शासनकाल में एक उन्नतशील भारत का सपना देखा था। साथ ही उन्होंने युवाओं को 18 साल के मताधिकार का अधिकार प्रदान किया, जिससे कि इस देश का युवा इस देश की मजबूती में अपना योगदान दे सके। उक्त बातें कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. निर्मल खत्री ने स्व. राजीव गांधी के जन्म दिवस पर आयोजित गोष्ठी को संबोधित करते हुए कहीं।

इससे पूर्व कांग्रेसी नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि आज देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इस पद पर इसीलिए पहुंच पाईं कि राजीव गांधी ने पंचायत और नगर निकाय को सत्ता में भागीदारी करने का रास्ता मिले, ऐसी पंचायती राज व्यवस्था स्थापित की थी।

गोष्ठी की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव व संचालन महानगर अध्यक्ष वेद कमल ने किया। इस अवसर पर शिवपूजन पांडे, उग्रसेन मिश्रा, सुरेंद्र प्रताप सिंह, आशुतोष शांडिल्य, रामेंद्र त्रिपाठी, डीएल वर्मा, बसंत मिश्रा, मोहम्मद आरिफ, डॉ विनोद गुप्ता व जमील आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें:-बाराबंकी : जयंती पर याद किए गए राजीव गांधी, दी गई श्रद्धांजलि

संबंधित समाचार