छत्तीसगढ़: बीजपुर में आत्मसमर्पित नक्सली की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के भैरमगढ़ थाना इलाके के पोंदुम मार्ग में एक आत्मसमर्पित नक्सली का शव आज बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार बामन पोयाम तीन महीने पहले ही पुलिस के समक्ष समर्पण कर समाज की मुख्यधारा में जुड़ा था। सुबह उसकी लाश पोंदुम मार्ग पर मिली है। शव में चाकू के जख्म …

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के भैरमगढ़ थाना इलाके के पोंदुम मार्ग में एक आत्मसमर्पित नक्सली का शव आज बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार बामन पोयाम तीन महीने पहले ही पुलिस के समक्ष समर्पण कर समाज की मुख्यधारा में जुड़ा था। सुबह उसकी लाश पोंदुम मार्ग पर मिली है। शव में चाकू के जख्म और रस्सी से हाथ बांधने के गहरे निशान मिले है। आशंका जताई जा रही है कि नक्सलियों ने बामन की हत्या की है। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।

ये भी पढ़ें- छत्तीसगढ़: राज्य में बघेल सरकार बनाएगी ‘कृष्ण कुंज’, बीजेपी ने कसा तंज, कहा- ये न राम के हैं और न कृष्ण के