मुरादाबाद : निगमों व निकायों में कार्यरत सफाई कर्मचारियों का शोषण बर्दाश्त नहीं-राजेंद्र सहदेव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद,अमृत विचार। नगर निगम स्थित स्थानीय निकाय सफाई मजदूर संघ कार्यालय पर रविवार को कार्यक्रम में जिला एवं महानगर पदाधिकारियों ने प्रांतीय उपाध्यक्ष राजेंद्र सहदेव एवं प्रांतीय महामंत्री प्रेम बाबू वाल्मीकि का स्वागत किया। मुख्य अतिथि राजेंद्र सहदेव ने कहा कि स्थानीय निकाय सफाई मजदूर संघ एक ऐसा संगठन है जो कि दबे कुचले सफाई …

मुरादाबाद,अमृत विचार। नगर निगम स्थित स्थानीय निकाय सफाई मजदूर संघ कार्यालय पर रविवार को कार्यक्रम में जिला एवं महानगर पदाधिकारियों ने प्रांतीय उपाध्यक्ष राजेंद्र सहदेव एवं प्रांतीय महामंत्री प्रेम बाबू वाल्मीकि का स्वागत किया।

मुख्य अतिथि राजेंद्र सहदेव ने कहा कि स्थानीय निकाय सफाई मजदूर संघ एक ऐसा संगठन है जो कि दबे कुचले सफाई कर्मचारियों की हक की आवाज को हमेशा बुलंद करता है। प्रांतीय महामंत्री प्रेम बाबू वाल्मीकि ने कहा कि नगर निगम, नगर पालिका व नगर पंचायतों में हो रहे सफाई कर्मचारियों के शोषण को अब नहीं होने दिया जाएगा। कर्मचारियों के शोषण को रोकने के लिए संबंधित अधिकारियों से मिलकर वार्ता की जाएगी। अधिकारियों के साथ मिलकर सफाई व्यवस्था को और ज्यादा दुरुस्त किया जाएगा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता सुनील लश्करी और संचालन महानगर अध्यक्ष महेंद्र सिंह बाल्मीकि ने किया। कार्यक्रम में हरिनंदन सिंह, अनिल कुमार सफाई नायक, निहाल बाल्मीकि ,शिवम, विनय, विवेक , सत्यपाल , अमर, सुमित, सचिन, जय किशोर, बंटी वाल्मीकि, अभिषेक रत्नाकर आदि सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें : UPSSSC Forest Guard : मुरादाबाद में परीक्षार्थी की जगह एग्जाम दे रहा ‘मुन्ना भाई’ गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज

संबंधित समाचार