सुल्तानपुर: संदिग्ध परिस्थिति में मिली पूर्व सैनिक का शव, हत्या की आशंका
सुल्तानपुर। जिले के गोसाईगंज थाना क्षेत्र से कटका में रविवार की देरशाम पूर्व सैनिक की संदिग्ध परिस्थिति में लाश पाई गई। खून से लथपथ शव मिलने की सूचना पर इलाके में सनसनी फ़ैल गई। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। अभी घटना के संबंध में तहरीर नहीं दी गई है। कटका निवासी पूर्व सैनिक …
सुल्तानपुर। जिले के गोसाईगंज थाना क्षेत्र से कटका में रविवार की देरशाम पूर्व सैनिक की संदिग्ध परिस्थिति में लाश पाई गई। खून से लथपथ शव मिलने की सूचना पर इलाके में सनसनी फ़ैल गई। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। अभी घटना के संबंध में तहरीर नहीं दी गई है। कटका निवासी पूर्व सैनिक शिवकुमार सिंह शाम को गांव के बाहर लगे निजी नलकूप पर गए थे।
देरशाम तक घर वापस नहीं आए, तो परिवारजन ने उनकी तलाश शुरू की। नलकूप पर पहुंचे तो मृत वह पड़े थे। सिर व चेहरे पर चोट के गहरे निशान थे। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि राड या किसी भारी वस्तु से प्रहार कर उनकी हत्या की गई है। घटना की खबर फैलते ही गांव व आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। थोड़ी ही देर में पुलिस भी पहुंच गई।
मौके पर पहुंचे एसओ संदीप राय ने घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। इस पर एएसपी विपुल कुमार श्रीवास्तव भी पहुंच गए। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण कर परिवारजन से पूछताछ की। हालांकि, अबतक घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। एसओ संदीप राय ने बताया कि परिवारजन की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जायेगा। हर पहलू पर जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें:-लखनऊ : सम्पत्ति विवाद में अधेड़ महिला की गला घोंटकर हत्या
