अलीगढ़ : बहन के प्रेम-प्रसंग से परेशान भाई ने आत्महत्या का किया प्रयास
अलीगढ़ । जिले में वन स्टाप सेंटर के सामने उस वक्त हड़कम्प मच गया। जब एक युवक ने पेड़ में फंदा ड़ालकर आत्महत्या का प्रयास किया है। बता दें कि युवक अपनी बहन को घर चलने के लिए मना रहा था, लेकिन वह प्रेमी के साथ रहना चाहती थी और घर जाने से इंकार कर …
अलीगढ़ । जिले में वन स्टाप सेंटर के सामने उस वक्त हड़कम्प मच गया। जब एक युवक ने पेड़ में फंदा ड़ालकर आत्महत्या का प्रयास किया है। बता दें कि युवक अपनी बहन को घर चलने के लिए मना रहा था, लेकिन वह प्रेमी के साथ रहना चाहती थी और घर जाने से इंकार कर रही थी। इस बात से नाराज होकर युवक ने आत्महत्या की कोशिश। वहां मौजूद लोगों ने युवक को फौरन बचा लिया और गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवक का इलाज चल रहा है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
बता दें कि बरला थानाक्षेत्र के एक गांव की युवती प्रेमी के साथ घर छोड़कर चली गई थी। इसके बाद युवती के घर वालों ने थाने में शिकायत की थी। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए युवती को बरामद कर लिया था। इसके बाद युवती को वन स्टॉप सेंटर में भेजा गया था। बता दें कि युवती ने परिजनों के साथ रहने से इंकार कर दिया था। वह लगातार प्रेमी के साथ रहने की जिद कर रही थी।
जिसके चलते उसे वन स्टॉप में भेजा गया था। वहीं परिजन युवती को घर ले जाने के लिए प्रयास कर रहे लेकिन युवती घर जाने को तैयार नहीं थी । इस पर अधिकारी भी खामोश रह गए। वही युवती का भाई बहन के प्रेम प्रसंग से परेशान था और वह उसे समझाने की कोशिश कर रहा था। जब बहन ने उसकी बात नहीं मानी तो उसने आत्महत्या करने की कोशिश की। इस सम्बन्ध में क्वार्सी थाना प्रभारी संजय जायसवाल ने बताया कि युवक को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। अगर परिवार की ओर से कोई तहरीर आएगी तो आगे की कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें:- आगरा: सास-ससुर के तानों से परेशान बहू ने किया आत्महत्या का प्रयास, पति की पहले ही हो चुकी है मौत
