लखनऊ : यूपी में आज भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए जारी किया अलर्ट
लखनऊ, अमृत विचार। यूपी के कई जिलों में अभी तक भारी बारिश हुई है। इसके आज भी जारी रहने की सम्भावना है। सोमवार को भी मौसम विभाग ने राज्य के 32 जिलों में बारिश की संभावना जताई है। विभाग ने बारिश की संभावना के बीच इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं बुंदेलखंड …
लखनऊ, अमृत विचार। यूपी के कई जिलों में अभी तक भारी बारिश हुई है। इसके आज भी जारी रहने की सम्भावना है। सोमवार को भी मौसम विभाग ने राज्य के 32 जिलों में बारिश की संभावना जताई है। विभाग ने बारिश की संभावना के बीच इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं बुंदेलखंड के हमीरपुर , महोबा , झांसी और ललितपुर में भारी बारिश की बात कही गई है, यहां बारिश के साथ वज्रपात होने की भी संभावना है।
मौसम विभाग की माने तो सोमवार को राज्य के 32 जिलों में बारिश की संभावना है। इन जिलों में बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, प्रतापगढ़, फतेहपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, कानपुर देहात, कानपुर शहर, हाथरस, कासगंज, इटावा, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, सोनभद्र, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी और ललितपुर शामिल हैं।
यह भी पढ़ें –लखनऊ : मुख्तार के फरार बेटे अब्बास की तलाश तेज, कई राज्यों में पुलिस दे रही दबिश
