छत्तीसगढ़: कोरोना के केस में इजाफा, एक दिन में 95 नए मामले आए सामने, एक की मौत
रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामले एक बार फिर से बढ़ने लगे हैं। बता दें रविवार को यहां कोरोना के 95 नए केस दर्ज किए गए है। वहीं इसकी पॉजिटिव दर 3.47 प्रतिशत थी। अब राज्य में कोरोना के कुल मामले 11,72,252 हो गए हैं। वहीं मरने वालों की संख्या बढ़कर 14,100 हो गई है। बता …
रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामले एक बार फिर से बढ़ने लगे हैं। बता दें रविवार को यहां कोरोना के 95 नए केस दर्ज किए गए है। वहीं इसकी पॉजिटिव दर 3.47 प्रतिशत थी। अब राज्य में कोरोना के कुल मामले 11,72,252 हो गए हैं। वहीं मरने वालों की संख्या बढ़कर 14,100 हो गई है। बता दें पिछले 24 घंटे में 160 लोगों के ठीक होने के बाद कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या 11,56,705 हो गई, छत्तीसगढ़ में 1,447 सक्रिय मामले थे। एक अधिकारी ने बताये रायपुर में 26 मामले सामने आए, इसके बाद कोरबा में 15, सरगुजा में 11, दुर्ग में सात और बिलासपुर में छह अन्य जिले हैं। दस जिलों में कोई भी कोविड-19 मामले दर्ज नहीं किए गए।
ये भी पढ़ें- छत्तीसगढ़: बीजपुर में आत्मसमर्पित नक्सली की हत्या, जांच में जुटी पुलिस
