आरोपी ने पुलिस वैन में केक काटकर मनाया जन्मदिन, वायरल वीडियो ने मचाया तहलका
Accused Cut Cake in Police Van: सोशल मीडिया पर एक से बढ़कर एक वीडियो वायरल होते रहते हैं। इस बीच एक कैदी के वायरल वीडियो ने इंटरनेट की दुनिया में हलचल पैदा कर दी है। इस वीडियो को देखकर हर कोई हैरान है और सिस्टम पर सवाल खड़ा कर रहा है। यह मामला महाराष्ट्र के …
Accused Cut Cake in Police Van: सोशल मीडिया पर एक से बढ़कर एक वीडियो वायरल होते रहते हैं। इस बीच एक कैदी के वायरल वीडियो ने इंटरनेट की दुनिया में हलचल पैदा कर दी है। इस वीडियो को देखकर हर कोई हैरान है और सिस्टम पर सवाल खड़ा कर रहा है।
यह मामला महाराष्ट्र के ठाणे से सामने आया है। जहां सुनवाई से लौट रहे एक आरोपी ने पुलिस वैन के अंदर अपने जन्मदिन का केक काटा। सोशल मीडिया पर आरोपी का वीडियो तेजी से वायरल हो गया है।
वायरल वीडियो ने उठाए कई सवाल
वायरल हुए वीडियो में साफ दिख रहा है कि आरोपी रोशन झा पुलिस वैन के अंदर बैठा है और पुलिस कर्मी भी दिखाई दे रहे हैं। इसी दौरान उसके दोस्त उसके लिए केक लाते हैं और वो पुलिस के सामने केक काटता नजर आता है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस सुरक्षा पर कई तरह के सवाल उठाए जा रहे हैं।
The same goes for the goons in jail and police custody. One such incident has come to the fore in Kalyan, where the birthday of a notorious goon was celebrated in a police jeep in front of the police and many of his brother's supporters gathered to celebrate the birthday. pic.twitter.com/hkZ9Rwpq9C
— BHARAT GHANDAT (@BHARATGHANDAT2) August 21, 2022
रिपोर्ट्स के मुताबिक, कल्याण अधरवाड़ी के जेल अधीक्षक का कहना है कि ‘आरोपी हत्या के एक मामले में पिछले चार साल से हमारी जेल में है। हम सुनवाई के लिए अदालत से आरोपी को भेजने के लिए सभी आदेशों और प्रोटोकॉल का पालन करते हैं। यह पूरी तरह से हमारे अधिकारियों का नाम खराब करने का विचार है। कल्याण ग्रामीण पुलिस स्टेशन से एस्कॉर्ट पुलिस टीम को बुलाया गया था और उनकी गतिविधियों पर नजर रखने की जिम्मेदारी उनकी थी।’
ये भी पढ़ें- Viral Video: आ देखें जरा किसमें कितना है दम! कंगारुओं के दंगल का ये वीडियो देख आप भी रह जाएंगे हैरान
