सुल्तानपुर: टेंपो चालक का अपहरण कर बदमाशों ने मांगी चार लाख की फिरौती, जांच में जुटी पुलिस
जयसिंहपुर/सुल्तानपुर। टेंपो चालक को बदमाशों ने वाहन समेत अगवा कर लिया। वाहन जंगल में छोड़कर बदमाश चालक को अपने साथ ले गए। बाद में अपहरणकर्ताओं ने परिजनों के पास फोन कर चार लाख की फिरौती मांगी तो हड़कंप मच गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामला जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के बिरसिंहपुर गांव से …
जयसिंहपुर/सुल्तानपुर। टेंपो चालक को बदमाशों ने वाहन समेत अगवा कर लिया। वाहन जंगल में छोड़कर बदमाश चालक को अपने साथ ले गए। बाद में अपहरणकर्ताओं ने परिजनों के पास फोन कर चार लाख की फिरौती मांगी तो हड़कंप मच गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मामला जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के बिरसिंहपुर गांव से जुड़ा है। गांव निवासी विकास टेंपो चालक है। विकास की मां रीता के मुताबिक रविवार को उसके बेटे के पास भैरोपुर से किसी का फोन आया कि उन्हें अंबेडकरनगर जिले के भीटी थाना क्षेत्र में खजुरी मेले में जाना है। जिस पर वह गाड़ी लेकर भैरोपुर चला गया। आरोप है कि विकास को बदमाशों ने वाहन समेत अगवा कर लिया और उसकी मोबाइल छीन ली। रविवार दिन में करीब तीन बजे बदमाशों ने विकास के फोन से उसके घर वालों के पास फोन किया।
विकास की मां ने बताया कि फोन करने वाले ने कहा कि उनकी लड़की के साथ उसके बेटे ने बहुत गलत काम किया है। जब उसने अपने बेटे के बारे में पूछा तो उन्होंने फोन काट दिया। एक घंटे बाद दोबारा फोन करके बदमाशों ने टेंपो रुपिनपुर रोड पर खड़ी होने की जानकारी दी। महिला के मुताबिक जब उसने विकास से बात कराने को कहा तो उन्होंने सामने बात कराने को कहकर फोन काट दिया। शाम को तीसरी बार बदमाशों का फोन आया और उन्होंने पैसा का जुगाड़ करने की बात कही। साथ ही कंप्लेंट न करने की धमकी दी।
रात भर परिजन विकास की राह देखते रहे। थक हार कर परिवार के सदस्यों ने घटना की जानकारी ग्राम प्रधान को दी। सोमवार को कोतवाली पहुंचकर परिजनों ने मामले में शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस हरकत में आई और टेंपो को मोतिगरपुर थाना क्षेत्र के भैरोपुर गांव के पास स्थित जंगल के पास से बरामद कर लिया। महिला के मुताबिक बदमाश चार लाख की फिरौती मांग रहे हैं। पैसा न देने पर उसे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।
मामले की जानकारी होने के बाद से सीओ जयसिंहपुर कृष्णकांत सरोज पुलिस टीम के साथ चालक की तलाश में जुटे हैं। एसपी सोमेन बर्मा ने जयसिंहपुर कोतवाली पहुंचकर लापता युवक के पिता रामदौर से पूछताछ की। पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा ने बताया कि लापता टेंपो चालक की तलाश के लिए टीमें लगाई गई हैं। जल्द ही मामले का वर्क आउट कर दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें:-मुरादाबाद: गैंगरेप के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरने पर बैठी पीड़िता
