फिल्म ‘जेलर’ का फर्स्ट लुक हुआ रिलीज, इंटेस लुक में दिख रहें हैं अभिनेता रजनीकांत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। दक्षिण भारतीय सिनेमा के महानायक रजनीकांत की आने वाली फिल्म जेलर का फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है। रजनीकांत इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म जेलर को लेकर चर्चा में हैं। रजनीकांत ने नेल्सन दिलीप कुमार के निर्देशन में बन रही फिल्म जेलर की शूटिंग शुरू कर दी है। रजनीकांत की फिल्म जेलर से …

मुंबई। दक्षिण भारतीय सिनेमा के महानायक रजनीकांत की आने वाली फिल्म जेलर का फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है। रजनीकांत इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म जेलर को लेकर चर्चा में हैं। रजनीकांत ने नेल्सन दिलीप कुमार के निर्देशन में बन रही फिल्म जेलर की शूटिंग शुरू कर दी है।

रजनीकांत की फिल्म जेलर से उनका पहला लुक सामने आ चुका है। सन पिक्चर्स द्वारा रजनीकांत के फिल्म ‘जेलर’ से फर्स्ट लुक को शेयर किया गया है। इस पोस्टर में रजनीकांत का काफी इंटेंस लुक देखने को मिल रहा है। इस पोस्टर में मिट्टी रंग की पैंट और ग्रे शर्ट पहने हुए रजनीकांत आंखों पर चश्मा लगाए हुए काफी इंटेंस लग रहे हैं।

इस फर्स्ट लुक में अपने हाथों को पीछे बांधे हुए रजनीकांत के चेहरे पर गंभीर लुक देखने को मिल रहा है।

यह भी पढ़ें:-स्वरा भास्कर की फिल्म ‘जहां चार यार’ का ट्रेलर रिलीज, इस दिन पर्दे पर होगी प्रदर्शित

संबंधित समाचार