सुल्तानपुर: कप्तान की सक्रियता से सकुशल मिला अपहरण किया गया युवक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सुल्तानपुर। दो दिनों से टेंपो चालक युवक के अपहरण को लेकर पारिवारिक जनों में जहां कोहराम मचा हुआ था, वही मंगलवार की सुबह पारिवारिकजनों को जब स्थानीय पुलिस ने फोन कर अपहरण किए गए युवक की सकुशल बरामदगी की खबर बताई तो पारिवारिक जनों ने खुशी की लहर दौड़ गई। रविवार को जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र …

सुल्तानपुर। दो दिनों से टेंपो चालक युवक के अपहरण को लेकर पारिवारिक जनों में जहां कोहराम मचा हुआ था, वही मंगलवार की सुबह पारिवारिकजनों को जब स्थानीय पुलिस ने फोन कर अपहरण किए गए युवक की सकुशल बरामदगी की खबर बताई तो पारिवारिक जनों ने खुशी की लहर दौड़ गई।

रविवार को जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के बिरसिंहपुर गांव निवासी टेंपो चालक विकास कुमार 24 वर्ष पुत्र राम दौर को कुछ बदमाशों ने अपहरण कर अपहरणकर्ताओं ने जब चार लाख की फिरौती मांगी तो पिता रामदौर, माता रीता देवी, पत्नी अर्चना, छोटे भाई प्रवेश व संतोष का रो रो कर बुरा हाल हो गया। अपहरणकर्ताओं ने पुलिस में शिकायत ना करने की धमकी भी दी थी।पारिवारिक जनों को ग्राम प्रधान ने सांत्वना देते हुए युवक के अपहरण के मामले की तहरीर सोमवार को जयसिंहपुर कोतवाली में दिलवाई।

युवक के अपहरण के मामले में पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा के हस्तक्षेप के बाद जयसिंहपुर कोतवाली पुलिस ने आनन-फानन में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही शुरू कर दी। वहीं देर शाम पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा जयसिंहपुर कोतवाली पहुंचकर टीम गठित करते हुए सोमवार की रात सर्च ऑपरेशन किया।

अपहरणकर्ताओं द्वारा फिरौती के लिए मांगी गई रकम मोबाइल नंबर के लोकेशन को देखते हुए पुलिस रात भर सर्च अभियान चलाया इस दौरान अपहरण किए गए युवक को सकुशल बरामद करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।मंगलवार की सुबह जब जयसिंहपुर पुलिस ने अपहरण किए गए युवक के मां को फोन कर बताया कि उसका बेटा सकुशल अपहरणकर्ताओं के चुंगल से बचा लिया गया है तो परिजनों में खुशी की लहर दौड़ गई।

जयसिंहपुर क्षेत्राधिकारी कृष्णकांत सरोज ने बताया कि अपहरण किए गए युवकों सकुशल बरामद करते हुए आरोपियों को भी पकड़ा गया है जिनसे अभी पूछताछ चल रही है। मुख्य आरोपी की तलाश में पुलिस अभी भी दबिश मार रही है।

पढ़ें-नादान उम्र में किशोरियां उठा रहीं बड़ा कदम…जानिए क्या है वजह

संबंधित समाचार