अयोध्या: गोसाईगंज नगर पंचायत में शिविर लगाकर बिजली विभाग ने की दो लाख की वसूली

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोसाईगंज/अयोध्या। उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन ने मंगलवार को गोसाईगंज नगर पंचायत में विशेष शिविर लगाकर उपभोक्ताओं से बिजली बकाया की करीब दो लाख रुपए की वसूली की। एसडीओ अभिषेक गौतम और सहायक अभियंता राजस्व राजेश कुमार सिंह ने बताया कि बकाए बिजली बिल को लेकर उपभोक्ताओं को परेशानी न हो, इसके लिए शिविर का आयोजन …

गोसाईगंज/अयोध्या। उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन ने मंगलवार को गोसाईगंज नगर पंचायत में विशेष शिविर लगाकर उपभोक्ताओं से बिजली बकाया की करीब दो लाख रुपए की वसूली की। एसडीओ अभिषेक गौतम और सहायक अभियंता राजस्व राजेश कुमार सिंह ने बताया कि बकाए बिजली बिल को लेकर उपभोक्ताओं को परेशानी न हो, इसके लिए शिविर का आयोजन किया गया है।

उन्होंने कहा कि चोरी छिपे बिजली का उपयोग करने वाले लोग अनावश्यक राजस्व वसूली और किसी भी परेशानी से बचने के लिए स्वत: अपने कनेक्शन को नियमित करा लें। जेई हिम्मत सिंह ने बताया कि आयोजित शिविर में करीब दो लाख रुपए की वसूली की गई है।

उन्होंने कहा कि यदि क्षेत्र में लोग बिजली की चोरी कर रहे हैं तो वह जल्द से जल्द यह काम बंद कर दें अन्यथा उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। कैम्प में अतुल यादव, रमाकांत मिश्र, प्रमोद श्रीवास्तव, आरपी प्रजापति सभी अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:-मुरादाबाद: 10 दिन से बत्ती गुल…बिजली विभाग सुनने को तैयार नहीं, डीएम से लगाई गुहार

संबंधित समाचार