लखनऊ: आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी देकर युवक से ऐंठे 1.38 लाख रुपये

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार संवाददाता/लखनऊ। हनी ट्रैपिंग गिरोह ने सआदतगंज के रहने वाले एक युवक को जाल में फंसाकर उसका अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर एक लाख 38 हजार रुपये ऐंठ लिये। पीड़ित युवक ने अज्ञात महिला के खिलाफ सआदतगंज कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई है। मामले की जानकारी देते हुए सआदतगंज …

अमृत विचार संवाददाता/लखनऊ। हनी ट्रैपिंग गिरोह ने सआदतगंज के रहने वाले एक युवक को जाल में फंसाकर उसका अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर एक लाख 38 हजार रुपये ऐंठ लिये। पीड़ित युवक ने अज्ञात महिला के खिलाफ सआदतगंज कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

मामले की जानकारी देते हुए सआदतगंज कोतवाली प्रभारी ने बताया कि गत 15 अगस्त को उसके पास एक व्हाट्स एप वीडियो कॉल आई थी। कॉल रिसीव करते ही एक युवती आपत्तिजनक हरकत करते नजर आई। घबराकर युवक ने कॉल काट दी। कुछ ही देर बाद उसके व्हाट्स एप पर उसी नंबर से एक मैसेज आया। जिसमें युवक की अश्लील वीडियो चैटिंग की रिकॉर्डिंग को भेजकर वायरल करने की धमकी दी गई।

साथ ही एक ऑडियो रिकॉर्डिंग भेजकर पैसों की मांग की गई। दो दिन बाद एक युवक ने कॉल कर खुद को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताते हुए धमकाया। इसके बाद युवक के अनुसार उसने दिये गये पेटीएम नंबर पर अलग-अलग ट्रांजैक्शन में एक लाख 38 हजार रुपये भेज दिये, पर इसके बाद भी युवती ब्लैकमेल करती रही। अंतत: युवक ने प्राथमिकी दर्ज कराई। इंस्पेक्टर सआदतगंज ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। कॉलर के मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर रखा गया है। जल्द ध्ररपकड़ की जाएगी।

यह भी पढ़ें:-उन्नाव : आपत्तिजनक वीडियो वायरल मामले में आईजी ने की बड़ी कार्रवाई, निलंबित पुलिसकर्मी गिरफ्तार, चलेगा मुकदमा

संबंधित समाचार