योगी सरकार ने एक दर्जन से अधिक IAS अधिकारियों के किये तबादले, देखें सूची
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने मंगलवार देर रात को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए एक दर्जन से अधिक आईएएस (IAS) अफसरों के तबादले किए हैं। वहीं आगरा के वीसी अजय द्विवेदी को हटाकर रचित गौड़ को आगरा प्राधिकरण का नया वीसी बनाया गया है। 2019 बैच के IAS अफसरों को नई तैनाती …
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने मंगलवार देर रात को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए एक दर्जन से अधिक आईएएस (IAS) अफसरों के तबादले किए हैं। वहीं आगरा के वीसी अजय द्विवेदी को हटाकर रचित गौड़ को आगरा प्राधिकरण का नया वीसी बनाया गया है।

2019 बैच के IAS अफसरों को नई तैनाती मिली। 2019 बैच के IAS अब CDO लेवल पर तैनात किए गए।
इन आईएएस अफसरों के हुए तबादले
- विपिन कुमार जैन
वर्तमान पद- सचिव, उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड, लखनऊ
नवीन पद- विशेष सचिव ,भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग, उत्तर प्रदेश शासन - जगदीश
वर्तमान पद- सचिव, उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग, प्रयागराज स्थानान्तरणाधीन विशेष सचिव, आबकारी विभाग, उत्तर प्रदेश शासन
नवीन पद- अपर प्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश मेडिकल सप्लाई कारपोरेशन, लखनऊ - अजय कुमार द्विवेदी
वर्तमान पद- उपाध्यक्ष, आगरा विकास प्राधिकरण, आगरा
नवीन पद- विशेष सचिव, कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा, उत्तर प्रदेश शासन - चर्चित गौड़
वर्तमान पद- मुख्य विकास अधिकारी, फिरोजाबाद
नवीन पद- उपाध्यक्ष, आगरा विकास प्राधिकरण, आगरा - सुश्री दीक्षा जैन
वर्तमान पद- ज्वाइंट मजिस्ट्रेट, हरदोई
नवीन पद- मुख्य विकास अधिकारी, फिरोजाबाद - मधुसूदन नागराज हुल्गी
वर्तमान पद- उपाध्यक्ष,मुरादाबाद विकास प्राधिकरण, मुरादाबाद
नवीन पद- विशेष सचिव, कृषि उत्पादन अयुक्त शाखा, उत्तर प्रदेश शासन - शैलेष कुमार
वर्तमान पद- मुख्य विकास अधिकारी, झांसी
नवीन पद-उपाध्यक्ष, मुरादाबाद विकास प्राधिकरण, मुरादाबाद - जुनैद अहमद
वर्तमान पद- ज्वाइंट मजिस्ट्रेट, बलिया
नवीन पद- मुख्य विकास अधिकारी, झांसी - सुश्री निशा
वर्तमान पद- पतीक्षारत
नवीन पद- सचिव, उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड, लखनऊ - आलोक कुमार
वर्तमान पद- अपर प्रबंध निर्देशक, उत्तर प्रदेश मेडिकल सप्लाइज कारपोरेशन, लखनऊ
नवीन पद- सचिव उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग, प्रयागराज - सुश्री गुंजन द्विवेदी
वर्तमान पद- ज्वाइंट मजिस्ट्रेट, देवरिया
नवीन पद- मुख्य विकास अधिकारी, कुशिंग - अनुराज जैन
वर्तमान पद- ज्वाइंट मजिस्ट्रेट, कानपुर नगर
नवीन पद- मुख्य विकास अधिकारी, अंबेडकर नगर - खेमपाल सिंह
वर्तमान पद- अपर आयुक्त एवं अपर निबंधक, सहकारिता उत्तर प्रदेश, लखनऊ
स्थानान्तरणाधीन सचिव, लोक सेवा आयोग, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज
नवीन पद- सचिव, लोकसेवा आयोग, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज के पद पर किया गया स्थानान्तरण निरस्त करते हुए यथावत बनाए रखना
यह भी पढ़ें:-CBI छापे के बीच दिल्ली में 12 IAS अधिकारियों का तबादला, LG ने जारी किया आदेश
