हरदोई: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का आज शहर में दौड़ा, विकास कार्यों का स्थलीय करेंगें निरीक्षण
हरदोई। सूबे के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के तेवर से हर कोई वाकिफ हो चुका है। गुरुवार को श्री पाठक हरदोई पहुंच रहें हैं। कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री के निर्देश पर चलाई जा रहीं योजनाओं व विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करने के अलावा डिप्टी सीएम विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण भी करेंगें। हाकिम …
हरदोई। सूबे के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के तेवर से हर कोई वाकिफ हो चुका है। गुरुवार को श्री पाठक हरदोई पहुंच रहें हैं। कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री के निर्देश पर चलाई जा रहीं योजनाओं व विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करने के अलावा डिप्टी सीएम विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण भी करेंगें। हाकिम के आने से पहले महकमें के अफसर बचो और बचाओ के रिहर्सल को फाइनल टच देने में जुटे रहे।
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के निजी सचिव ओमप्रकाश प्रथम के मुताबिक डिप्टी सीएम श्री पाठक गुरुवार को पहले हेलीकाप्टर द्वारा लखनऊ से रायबरेली के लिए रवाना होंगे।उसके बाद हेलीकाप्टर से हरदोई पहुंचेंगे। पुलिस लाइन में बनाए गए हेलीपैड पर उनकी ज़ोरदार आगवानी की जाएगी। इसके बाद श्री पाठक पुलिस लाइन से सीधे कलेक्ट्रेट सभागार पहुंच वहां चलाई जा रही योजनाओं व विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करेंगें।
समीक्षा करने के बाद डिप्टी सीएम श्री पाठक विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण भी करेंगें। बताते चलें कि डिप्टी सीएम के पास चिकित्सा एवं स्वास्थ्य जैसा अहम महकमा भी है। इस नाते स्वास्थ्य महकमे के सभी अफसर खुद बचने और अपने सिपहसालारों को बचाने के लिए बुधवार को दिन भर रिहर्सल करते रहे।
यहां पर बताना लाज़िम हो जाता है कि कुछ मामलों में सीएमओ दफ्तर लगातार सुर्खियों में रहा है। उन सारे मामलों से डिप्टी सीएम पूरी तरह से वाकिफ भी हो चुके हैं। शुरू से ही माना जा रहा था कि किसी भी पल डिप्टी सीएम यहां पहुंच सकते हैं।उनके तेवरों से वाकिफ अफसरों की धुकधुकी बढ़ सी गई है। ऐसा कहा जा रहा है।
यह भी पढ़ें-डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का दावा- भाजपा सरकार सभी वर्गों के लिये कर रही निरंतर काम
