बरेली: बिल्डर ने नाले को किया बंद, लोगों के विरोध के बाद नगर निगम ने खुलवाया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। कर्मचारी नगर से तालाब में जाने वाले नाले को बिल्डर ने बंद करा दिया। जिससे लोगों को काफी दिक्कत होने लगी। पानी का निकास न होने से लोग बदबू से परेशान थे। नाला बंद होने से वहां रहने वालों में आक्रोश था। लोगों ने इसकी शिकायत नगर निगम से की। नगर निगम …

बरेली, अमृत विचार। कर्मचारी नगर से तालाब में जाने वाले नाले को बिल्डर ने बंद करा दिया। जिससे लोगों को काफी दिक्कत होने लगी। पानी का निकास न होने से लोग बदबू से परेशान थे। नाला बंद होने से वहां रहने वालों में आक्रोश था। लोगों ने इसकी शिकायत नगर निगम से की। नगर निगम ने मौके पर पहुंच कर नाले को खुलवा दिया।

कर्मचारी नगर पुलिस चौकी के सामने वाली सड़क पर मेगा ड्रीम कॉलोनी से होते हुए नाला सड़क के किनारे तालाब तक जा रहा है। वहां कुछ दिन पहले एक बिल्डर ने जबरन नाले को बंद कर पानी की निकासी को रोक दिया। पानी की निकासी न होने से लोगों के घरों में गंदा पानी जाने लगा। लोग गंदे पानी व बदबू से परेशान थे। बिल्डर से जब नाला खोलने को कहा तो उसने मना कर दिया। जिससे कॉलोनी की महिलाओं ने हंगामा शुरू कर दिया। हंगामे की सूचना पर पहुंचे पार्षद ने इसकी जानकारी नगर निगम को दी। नगर निगम की टीम ने मौके पर पहुंच कर नाले को खुलवाया। तब जाकर हंगामा काट रही महिलाए शांत हुईं।

ये भी पढ़ें- बरेली: लम्पी रोग से निपटने के लिए मंडल में हाई अलर्ट, पशुओं के मेले पर लगी रोक

 

संबंधित समाचार